Searching...
Tuesday 10 February 2015

सेक्स के न्योते पर कुछ असहज होते हैं आप? पढ़ें, ये खबर।











क्या इस अनियोजित मुलाकात के पीछे की मंशा सिर्फ सेक्स ही होती है? रिसर्च के अनुसार ये बात इस पर निर्भर है कि फोन लड़के न किया है या लड़की ने।

बूटी कॉल- यानि किसी का नंबर केवल सेक्स कि मंशा से मिलाना कहीं न कहीं अनौपचारिक रिश्तों और गंभीर संबंधों के बीच की बात है।

नियमित बूटी कॉल अक्सर अंतरंग रिश्तों में अनौपचारिक रिश्तों की अपेक्षा अधिक देखे जाते हैं- यानि जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ नियमित रूप से सेक्स करते हैं और उनके साथ एक दोस्त की तरह बर्ताव करते हैं।

शोधकर्ताओं ने लगभग इस तरह के सेक्स न्योतों को नज़रअंदाज़ कर रखा था। फिर एक अमरीकी टीम ने इस बारे में और जानने की पहल की।

उन्होंने इस बारे में और जानने का निर्णय किया जब एक लड़का किसी लड़की को सेक्स के लिए फोन करता है या एक लड़की लड़के को इस तरह की लघु मुलाकात का न्योता देती है, जिसके पीछे केवल सेक्स करने की मंशा हो।

उन्होंने लड़के या लड़की के इस न्योते को स्वीकारने के पीछे के 5 मुख्य कारणों का भी पता लगाया।

खिलाडी! रिसर्च टीम ने यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को दो टीमों में विभाजित किया। पहले समूह से सिर्फ उन्होंने संख्या जानी, की बूटी कॉल करने वाले लड़के थे या लड़कियां? दूसरे समूह को शोधकर्ताओं ने कुछ और टटोला, 42 विद्यार्थियों से पूछा गया कि जब उन्हें ऐसा न्योता दिया गया तो क्या उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

लड़के और लड़कियों ने इस न्योते को ठुकराने या स्वीकारने के कारण बताये, जोकि 'मुझे खिलाडी महसूस हो रहा है' से लेकर 'मुझे सुनकर हंसी आ गयी' तक थे।

सेक्सी या नहीं? लड़कों कि तुलना में लड़कियों को ऐसे न्योते अधिक मिलते पाये गए और इस बात से शोधकर्ताओं को कोई आश्चर्य नहीं हुआ। लेकिन इस पेशकश के साथ फोन करना एक बात है, फोन करने वाले कि पेशकश स्वीकारना दूसरी बात है।

शोध के नतीजों ने दर्शाया कि 65 प्रतिशत मौकों पर इस पेशकश स्वीकार ली गयी। पेशकश के स्वीकारे जाने के पीछे फोन करने वाले के आकर्षक होने या न होने कि बात भी सामने आई। जी हाँ, शारीरिक आकर्षण इस संभावित मुलाकात के हो पाने या न हो पाने में निर्णायक भूमिका निभाता देखा गया।
Source: http://goo.gl/EMqqsy

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!