Searching...
Sunday 1 February 2015

इस कदर खौंफनाक है 'आइएसआइएस' के काम करने का तरीका !!





आज के समय में आइएसआइएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया ) नामक संगठन ने दुनिया भर में कोहराम मचा रखा है। ऐसा माना जाता है कि इस संगठन को महिलाओं से खास नफरत है। ये संगठन हर कीमत पर अपना साम्राज्य फैलाना चाहता है। आज हम आपको बताएंगे इस संगठन से जुड़े कुछ क्रूर वाक्यों को तो आइए जानें उन वाक्यों के बारे में।

दहशत और आतंक का पर्याय बन चुके आतंकी संगठन आइएसआइएस ने एक नया फरमान जारी करते हुए कहा है कि गैर मुस्लिम महिलाओं संग सेक्स करना जायज है।

यह कट्टरवादी संगठन अपने इस इरादे को पूरा करने के लिए छोटी नाबालिग बच्चियों को भी नहीं बख्शता है। खुले आम महिलाओं की बोली लगाना, उनकी खरीद-फरोख्त करना और उनके साथ बलात्कार करना इस संगठन के लिए बहुत आम बात हो गई है।

आइएसआइएस इराक के शहर मोसुल में महिला बंदियों और उनकी स्वतंत्रता पर सवाल-जवाब वाले शीर्षक संबंधी पर्चों को वितरित करवा रहा है। इस पर्चे में उनके सभी नियम कायदों का ब्योरा है जिसके लिए वो दबाव बनवा रहे हैं। इन पर्चों में यह भी कहा गया है कि गैर मुस्लिम महिलाओं और बच्चों को किसी को भी बेचा जा सकता है और उन्हें किसी को गिफ्ट के तौर पर भेंट भी किया जा सकता है।

आइएसआइएस ने इराक में अपने कब्जे वाले इलाके में 11 से लेकर 46 साल तक की सभी महिलाओं को खतना करने का फरमान सुनाया है।

ये संगठन 12 से 13 साल के बच्चों को बहला फुसला कर अपने संगठन में शामिल करता है और उन्हें वीडियो दिखाकर प्रशिक्षत करता है।

अभी हाल ही में इन्होंने दो जापानी व्यक्तियों को बंधक बनाया था और उनको छोडऩे के बदले इस संगठन ने जापानी सरकार के 200 मिलियन अमेरीकी डालर की मांग की थी।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आइएसआइएस में 200,000 सैनिक होंगे ।

जनवरी से सितंबर के बीच में इस संगठन से लगभग 9 हजार लोगों को मारा होगा और इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल होंगे। दिनदहाड़े लोगों कि हत्याएं करना इस संगठन के लिए बहुत आम बात है।

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!