Searching...
Tuesday 7 January 2014

कमजोरी की रामबाण दवा है लहसुन और आंवला, पुरुषों के लिए लाभदायक



















उज्जैन। शादी के बाद का जीवन तभी सुखी रहता है। जब पति-पत्नी के पारिवारिक जीवन खुशहाल हो साथ ही आपसी सामंजस्य हो व यौन जीवन स्वस्थ हो। कई बार पुरुषों में पाई जाने वाली कुछ शारीरिक कमजोरियां जैसे स्वप्न दोष, शीघ्रपतन व कमजोरी आदि ऐसी समस्याएं हैं जो मन पर नियंत्रण न होने के कारण होती हैं। किसी व्यक्ति के जीवन में यौन समस्याएं उसके यौन जीवन में शुरुआत में विकसित हो सकती हैं या सुखद व संतोषजनक यौन अनुभव होने के बाद भी विकसित हो सकती हैं।
यौन समस्याओं के कारण शारीरिक, मानसिक या दोनो हो सकते हैं।आज हम आपको बता रहे हैं, पुरुषों में कमजोरी पैदा करने वाली समस्याओं को खत्म करने के लिए कुछ नेचुरल नुस्खे जो इस समस्या में रामबाण की तरह काम करते हैं।
- स्वस्थ सोच से ही शरीर स्वस्थ रहता है यह एक बड़ी सच्चाई है। इन समस्याओं के लिए हमारे मन की भावनाएं भी काफी हद तक जिम्मेदार होती है। मन में भोग-विलास के वासनात्मक ख्याल लाना या मन में काम-वासना के विचार करना आदि स्वप्रदोष व शीघ्रपतन जैसी समस्याओं का एक बड़ा कारण है।
- प्रतिदिन आंवले का मुरब्बा खाएं। केला पुरुष की शक्ति बढ़ाने वाला फल है। प्रतिदिन केले खाएं एवं संभव हो तो केले खाने के बाद दूध भी पीएं।

- साबूत अनाज को भिगोकर अंकुरित कर खाने से न सिर्फ शरीर में खून बढ़ता है व साथ ही इसके नियमित सेवन से स्वप्नदोष की समस्या कम हो जाती है।
- अजवाइन की पत्तियां स्वप्नदोष की समस्या के लिए एक बेहतरीन दवा है। अजवाइन की पत्तियों का जूस निकालकर उसे शहद के साथ लें। अजवाइन का रस इस तरह से लेने से बहुत जल्दी लाभ होता है।

- नपुंसकता दूर करने के लिए पुरुषों को कच्ची भिंडी चबाना चाहिए। इस  इस समस्या में भिंडी एक बेहतरीन दवा का काम करती है।
 
- प्याज के सफेद कंद का रस, शहद, अदरक रस और घी का मिश्रण 21 दिनों तक लगातार लेने से नपुंसकता दूर होकर पौरूषत्व प्राप्त होता है।

-छुई-मुई के बीजों के चूर्ण (3 ग्राम) को दूध के साथ मिलाकर प्रतिदिन रात को सोने से पहले लिया जाए तो शारीरिक दुर्बलता दूर हो जाती है।
- स्वस्थ सोच से ही शरीर स्वस्थ रहता है यह एक बड़ी सच्चाई है। इन समस्याओं के लिए हमारे मन की भावनाएं भी काफी हद तक जिम्मेदार होती है। मन में भोग-विलास के वासनात्मक ख्याल लाना या मन में काम-वासना के विचार करना आदि स्वप्रदोष व शीघ्रपतन जैसी समस्याओं का एक बड़ा कारण है।

-मेथी को इस समस्या की बहुत कारगर दवा माना गया है। दो चम्मच मेथी के जूस में आधा चम्मच शहद मिलाकर उस घोलकर रोजाना रात को लेने पर इस समस्या में बहुत जल्दी आराम हो जाता है।

- हमारी आदतें भी स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालती है यही कारण है कि कई बार सिर्फ गलत आहार-विहार करना यानी कि गलत समय पर, गलत चीजें, गलत तरीके से गलत मात्रा खाना और गलत व अप्राकृतिक तरीके से अपनी दिनचर्या रखना। इन सभी कारणों से न सिर्फ  स्वास्थ्य पर बल्कि मेरिड लाइफ पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही शरीर की आवश्यकता से अधिक भोजन करना भी पुरुषों में शारीरिक कमजोरी का एक बड़ा कारण बन सकता है। सिर्फ इन बातों का ध्यान रख लेने से ही ये समस्या काफी हद तक दूर की जा सकती है।
- रोज रात को सोने से पहले लहसुन की दो कलियां निगल लें। इसके बाद थोड़ा सा पानी पीएं। आंवले के चूर्ण में मिश्री पीसकर मिलाएं। इसके बाद प्रतिदिन रात को सोने से पहले करीब एक चम्मच इस मिश्रित चूर्ण का सेवन करें। इसके बाद थोड़ा-सा पानी पीएं।

- बहुत अधिक गरिष्ट भोजन जैसे ज्यादा ऑयली फूड , पिज्जा, बर्गर जैसे फॉस्ट फू ड भी इसका एक बड़ा कारण है।अधिक घी-दूध, मेवे-मिठाई, पौष्टिक चीजें आदि का सेवन करना भी आयुर्वेद की दृष्टी से अच्छा नहीं माना गया है।
 
-कच्चे प्याज का सेवन स्वप्नदोष की समस्या में बहुत अच्छा माना गया है।  खाने में किसी भी रूप में प्याज का सेवन किया जाए तो इस समस्या में लाभ पहुंचता है साथ ही अगर इसे कच्चा खाया जाए तो बेहतर परिणाम मिलते हैं।

- अक्सर राह चलते हुए हम कई पौधों को कुचलते हुए निकल जाते हैं लेकिन हम यह नहीं जानते कि इनके औषधीय गुण किस कदर हमारे लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। जहां हम इन पौधों को कभी खरपतवार, कभी कचरा या कभी फालतू पौधा मानकर उखाड फेंकते हैं। ऐसा ही एक पौधा है पुर्ननवा। पुर्ननवा का वानस्पतिक नाम बोहराविया डिफ्यूसा है।  पुर्ननवा की ताजी जड़ो का रस (2 चम्मच) दो से तीन माह तक लगातार दूध के साथ सेवन करने से वृद्ध व्यक्ति भी युवा की तरह महसूस करता है।

-तिल का तेल भी इस समस्या में रामबाण की तरह काम करता है। तिल के तेल को जितनी मात्रा में ले उतनी ही मात्रा में लौकी का जूस भी लें। रात को सोने से पहले इस तेल के  मिश्रण की मसाज अपने सिर और बॉडी पर करें। यह एक बहुत प्रभावी नुस्खा है जो बिना बहुत अधिक खर्च किए भी आपको इस समस्या से पूरी तरह राहत दिलवाएगा।




0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!