बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर से बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों के गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक लॉज का मालिक भी है।
इस दौरान पुलिस ने दो लड़कियों को भी मौके से पकड़ा, जबकि एक जोड़ा पुलिस को देखकर छत से कूद गया। पुलिस जब तक कुछ समझ पाती वे दोनों फरार हो गए।
घटना सैदपुर के कलमकुआं पुलिस स्टेशन इलाके में हुई है। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लॉज मालिक ने पूछताछ में जो खुलासा किया उससे पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपी राममोहन बड़े ही शातिर ढंग से ये रैकेट चला रहा था।
टीओआई के मुताबिक, उसने पुलिस को बताया कि वह नौजवान जोड़ों से 500 रुपए लेकर एक घंटे के लिए कमरा देता था। जहां वे शारीरिक संबंध बनाते थे।
सिटी एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि पटना में यह चलन बढ़ रहा है कि युवा जोड़े निजी पलों के लिए सुरिक्षत जगह ढूंढ़ते हैं और लॉज मालिकों को पैसे देकर वहां घंटों रुकते हैं।
लॉज के मालिक घंटों के हिसाब से 200 रुपए से लेकर 500 रुपए तक वसूल करते हैं। पुलिस ने अनैतिक तस्करी के आरोप में एक लॉज मालिक और दो अन्य को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, लॉज का मालिक हत्या के एक मामले में भी आरोपी रह चुका है। जबकि गिरफ्तार किए गए दो युवकों में से एक की पहचान अनूप कुमार के रूप में हुई है।
वह एक प्राइवेट फर्म में काम करता है और दूसरे व्यक्ति की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है, जोकि सीए की पढ़ाई कर रहा है। वे महेंद्रु इलाके के रहने वाले हैं और अपनी प्रेमिकाओं के साथ लॉज में वक्त बिताने पहुंचे थे।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीन मंजिला लॉज में छापा मारा था। कदमकुआं पुलिस स्टेशन के एसएचओ बीके मेधावी ने कहा कि अंधेरे और जर्जर कमरों का इस्तेमाल सेक्स रैकेट के लिए किया जा रहा था।
छापामारी के दौरान पुलिस ने शराब की बोतलों के अलावा बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस को देखकर एक जोड़ा पहले फ्लोर की खिड़की से कूदकर फरार हो गया।
पुलिस उस जोड़े के अलावा ऐसे लॉज की पहचान करने में जुटी है जहां पैसे लेकर शारीरिक संबंध मनाने के लिए कमरा दिया जा रहा है।
सैदपुर रोड में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि राममोहन प्राइवेट लॉज चलाता था। उसके यहां रोजाना कई लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था। लोगों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
Source: http://goo.gl/X3naRL



0 comments:
Post a Comment