Searching...
Thursday, 15 January 2015

14 शेड्स ऑफ ब्यूटिफुल एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन












कामुकता भरी प्रेम कहानी पर बन रही फिल्म फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे की हीरोइन हैं डकोटा जॉनसन. यह फिल्म 14 फरवरी 2014 को रिलीज हो रही है.

डकोटा के पिता डॉन जॉनसन और मां मैलैनी ग्रिफिथ भी एक्टर हैं.

जॉनसन का जन्म अमेरिका के टेक्सस राज्य के ऑस्टिन शहर में हुआ. उनके परिवार में पीटर ग्रिफिथ, टिप्पी हरडेन, ट्रैसी ग्रिफिथ जैसे कई एक्टर हुए.

उनके सौतेले पिता एंटोनियो बांदेरास चर्चित एक्टर हैं.

डकोटा को बचपन से ही डांस में बहुत ज्यादा दिलचस्पी थी. 12 साल की उम्र में वह मॉडलिंग में रुचि दिखाने लगीं. उन्होंने टीन वोग के लिए फोटोशूट करवाया.

डकोटा ने लंबे समय तक एक्टर जॉर्डन मास्टरनसन को डेट किया.

डकोटा का फिल्मों में डेब्यू हुआ 1999 में क्रेजी इन अलाबामा से. इस फिल्म में उन्होंने अपनी सौतेली बहन स्टेला के साथ अपनी असल मां मैलेनी की बेटियों का रोल निभाया.
साल 2006 में उन्हें मिस गोल्डन ग्लोब चुना गया.
डकोटा की चर्चित फिल्मों में है फेसबुक की कहानी पर आधारित द सोशल नेटवर्क.
इसके अलावा वह बीस्टली, थिओ, फॉर एलेन, गोट्स, द फाइव ईयर एंगेजमेंट वगैरह में भी नजर आईं.
Source: http://goo.gl/o8MBFq

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!