थ्रिलर फिल्म ‘रॉय’ का नया गाना ‘बूंद-बूंद’ जैकलिन और अर्जुन के कई बोल्ड सीन्स से लैस है.
रामपाल और जैकलिन फर्नांडिस पर फिल्माया गया यह गाना पानी में शूट किया गया है. इस फिल्म में जैकलिन डबल रोल में नजर आएंगी.
गाने में अर्जुन और जैकलिन के बीच एक लिप लॉक सीन फिल्माया गया है. पहली बार स्क्रीन पर इंटीमेट सीन में नजर आ रही इस जोड़ी की केमिस्ट्री खूब जम रही है. अर्जुन फिल्म में फिल्म डायरेक्टर के रोल में नजर आएंगे.
'बूंद बूंद' गाने को लिखा है अभेंद्र कुमार उपाध्याय ने.
इस गाने को गाया है अंकित तिवारी ने और कंपोज भी उन्होंने ही किया है.
फिल्म 'रॉय' में लीड रोल में अर्जुन रामपाल, जैकलिन के अलावा रणबीर कपूर भी हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर का नाम 'रॉय' है और वे एक चोर के किरदार में नजर आएंगे.
इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है और विक्रमजीत सिंह इसके डायरेक्टर हैं.
Source: http://goo.gl/sFwE5c



0 comments:
Post a Comment