Searching...
Saturday, 27 December 2014

किस करने वाला बाबा!







कड़प्पा से 55 किलोमीटर दूर प्रोद्दातूर शहर में पुलिस ने एक ऐसे ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है जो मुसीबतों से छुटकारा दिलाने के नाम पर भक्तों को गले लगाता था और उन्हें किस किया करता था। ये बाबा इलाके में किसिंग बाबा के नाम से जाना जाता था और पिछले दो महीने से इसने अपना गोरखधंधा काफी फैला लिया था।
  बताया जाता है कि ये बाबा कस्बे के अयप्पा मंदिर के पीछे बने एक कमरे में रहता था और इसने लोगों के बीच ये बात फैला रखी थी कि इसके किस करने से या गले लगने से हर तरह की बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।
  पुलिस को जब इस बारे में पता चला तो उसने बाबा को गिरफ्तार कर उसे कमलापुरम की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 17 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
  कोर्ट के निर्देश पर बाबा को कड़प्पा के मेंटल हॉस्पिटल ले जाया गया है क्योंकि बाबा लगातार अजीब व्यवहार कर रहा था
  पुलिस ने बाबा के भक्त सुब्बा रेड्डी को भी अरेस्ट किया है। पुलिस का कहना है कि सुब्बा रेड्डी ने ही इलाके में ये खबर फैलाई कि बाबा चमत्कार करता है।
  Source: http://goo.gl/8vXLfv

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!