Searching...
Saturday, 27 December 2014

धोनी की जुबान से निकले 11 'हेलीकॉप्टर शॉट'





महेंद्र सिंह धोनी का अपना अंदाज है. चाहे वह मैदान पर क्रिकेट की बात हो या फिर पत्रकारों के सवालों के जवाब. धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट हर जगह काम आता है. वह विरोधी बॉलरों की गेंदों का मुंहतोड़ जवाब हेलीकॉप्टर शॉट देते हैं तो पत्रकारों के सवालों के जवाब में कुछ ऐसा कह जाते हैं कि हर कोई एक पल सोचने के लिए मजबूर हो जाता है या फिर अपनी हंसी नहीं रोक पाता है. आइए एक नजर डालते हैं धोनी के इन मजेदार बातों पर...
  सवाल- ब्रिस्बेन टेस्ट में शिखर धवन और विराट कोहली के बीच झगड़ा हुआ था?
धोनी ने भौंहे चढ़ाते हुए मजाकिया लहजे में कहा, 'दरअसल विराट ने चाकू लिया और शिखर को मार दिया. धवन चोट से उबरे और फिर हमने उन्हें बल्लेबाजी के लिए मजबूर किया. ये सब कहानियां हैं. मार्वल या वॉर्नर ब्रदर्स को इसका इस्तेमाल करके एक अच्छी फिल्म बना देनी चाहिए. मुझे नहीं पता ये सब कहां से आता है.'
इंग्लैंड (2011) और ऑस्ट्रेलिया (2011-12) के व्हाइट वाश के बीच चुनने के सवाल पर
धोनी बोले, 'आप मर जाते हैं तो आप मर जाते हैं. यह नहीं देखते कि मरने का कौन सा तरीका बेहतर है.'
खाली पांव फुटबॉल खेलने के सवाल पर
बांग्लादेश में वर्ल्ड कप टी20 सेमीफाइनल मुकाबले से पहले प्रैक्टिस सेशन में खाली पांव फुटबॉल खेलने के सवाल पर धोनी ने कहा, 'क्या करें यार! पैसे खत्म हो गए.'

परिवार आगे बढ़ाने के सवाल पर
इंग्लैंड की वेबसाइट alloutcricket.com को दिए इंटरव्यू में परिवार आगे बढ़ाने के सवाल पर धोनी ने कहा था, 'उम्मीद करता हूं! हम प्रैक्टिस कर रहे हैं!'
शादी से पहले उनके रिलेशनशिप पर आनी वाली खबरों पर
धोनी बोले, 'आप लोग हर दूसरे दिन मेरी गर्लफ्रेंड बदल देते हैं. कृप्या करके एक को कुछ दिन बने रहने दो.'
Source: http://goo.gl/XN4SBT

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!