बॉलीवुड की हॉट बेब सनी लियोन के फैंस की संख्या कम नहीं है. इसके पीछे वजह है कि सनी का जादू हर किसी के सिर चढ़ कर बोलता है. अब सनी की फैन लिस्ट में एक और नाम बढ़ गया है. बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर. तुषार सनी के इस कदर मुरीद बन गए हैं कि उन्होंने यहां तक कह दिया की सनी की वजह से उनकी आने वाली फिल्म मस्तीजादे खूब सफल होगी.
लैला लिलि के रोल में हैं सनी
बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन जल्द ही निर्देशक मिलाप ज़ावेरी की सेक्स कॉमेडी कॉमेडी फिल्म 'मस्तीजादे' में नजर आने वाली है. इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता तुषार कपूर दिखाई देंगे. सनी के साथ 'मस्तीजादे' फिल्म में काम कर रहे तुषार का कहना है कि वह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ अच्छी इंसान भी हैं. तुषार ने कहा, सनी के साथ काम करने का अनुभव काफी शानदार रहा. वह बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री हैं और इतनी ही अच्छी इंसान भी. वह बॉलीवुड की नंबर 1 अभिनेत्री हैं, इसलिए मुझे लगता है कि 'मस्तीजादे' फिल्म खूब सफल होगी. मिलाप जावेरी निर्देशित इस फिल्म में सनी ने लैला लिलि का रोल प्ले किया है.
निर्माता एकता कपूर को राजी किया
आपको बता दे कि निर्देशक मिलाप ज़ावेरी इससे पहले 'मस्ती' और 'ग्रैंड मस्ती' जैसी सफल सेक्स कॉमेडी फिल्म बना चुके हैं. इसके अलावा तुषार क्या 'कूल हैं हम' और 'क्या सुपर कूल हैं' जैसी सेक्स कॉमेडी फिल्म में काम कर चुके हैं. गौरतलब है कि तुषार और सनी ने इससे पहले भी एक फिल्म में काम कर चुके हैं. ये दोनों फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' के आइटम 'सॉन्ग लैला तुझे लुट लेगी' में साथ दर्शकों के सामने आ चुके हैं, तब भी तुषार ने कहा था कि फिल्म शूटआउट एट वडाला में सनी लियोन का आइटम नंबर करवाने के लिए उन्होंने ही अपनी बहन और निर्माता एकता कपूर को राजी किया था.
Source: http://goo.gl/oJqjmu



0 comments:
Post a Comment