Searching...
Monday, 4 November 2013

भारत में पुरुषों को होती है कुछ कॉमन सेक्स प्रॉब्लम्स

नपुंसकता

पुरुषों को कई तरह की सेक्स समस्याएं होती हैं, उनमें से कई समस्याएं बहुत कॉमन होती हैं। हेल्‍थ इंडिया ने भारतीय पुरुषों की कॉमन सेक्स समस्याओं की एक लिस्ट जारी है। आइए जानें, पुरुषों में पाई जाने वाली कुछ कॉमन सेक्स प्रॉब्लम्स के बारे में।

भारतीय पुरुषों में इरेक्टिकल ‌डिस्फंक्‍शन या नपुंसकता सबसे बड़ी समस्या है। हालांकि इस समस्या की सही वजह का पता नहीं लगाया जा सकता है लेकिन इतनी बात जरूर कही जा सकती है कि बहुत देर तक बैठकर काम करना, व्यायाम नहीं करना, शराब पीना, धूम्रपान करना और मोटापे से जुड़ी बीमारियां इसके लिए जिम्मेदार है। सबसे बड़ी समस्या ये है कि पुरुष अपनी इस परेशानी को डॉक्टर को नहीं बताते हैं और कुंठा में जीते हैं।

पेनिस की साइज
भारतीय पुरुष अपने पेनिस को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। उन्हें न केवल अपने पेनिस की साइज और गोलाई की चिंता रहती है बल्कि उसके रंग को लेकर भी वे परेशान रहते हैं। इसकी वजह ये हो सकती है कि भारतीय पुरुषों को बहुत ज्यादा पेनिस देखने को नहीं मिलता है। अमेरिका और यहाँ तक कि एशिया के कुछ हिस्सों में पुरुष सामूहिक रूप से न्यूड शावर लेते हैं जिसकी वजह से उन्हें एक दूसरे का पेनिस देखने का मौका मिलता है और वे खुद को सामान्य महसूस करते हैं। भारत में ऐसा नहीं होता। यहां के लोग सिर्फ पोर्न में पेनिस देखते हैं जो हकीकत से दूर होता है।

इजेकुलेशन संबंधित समस्याएं

अधिकांश भारतीय सोचते हैं कि वे जल्दी डिस्चार्ज हो जाते हैं। लोग सोचते हैं कि पोर्न फिल्मों की तरह अपने पार्टनर के साथ बेड में उन्हें 40 मिनट या उसके आसपास तक रहना चाहिए जबकि हकीकत ये है अधिकांश पुरुष इंटरकोर्स के बाद औसतन तीन से पांच मिनट में डिस्चार्ज हो जाते हैं। कुछ लोगों की ये भी समस्या है कि मास्टरबेशन के दौरान तो वे डिस्चार्ज हो जाते हैं लेकिन सेक्स के दौरान नहीं। साथ ही कुछ पुरुषों के साथ ये भी समस्या है कि सेक्स के पहले उनका इरेक्शन ख़त्म हो जाता है।
सेक्स की अवधि
डिस्चार्ज की समस्या के साथ-साथ भारतीय पुरुष सेक्स की अवधि को लेकर भी चिंतित रहते हैं। पोर्न फिल्मों को देख कर उन्हें लगता है कि उनके संभोग की अवधि कम से कम एक घंटे की होनी चाहिए जबकि हकीकत ये है कि पोर्न फिल्मों में चीजों को बढ़ा-चढ़ा कर फिल्माया जाता है।

 

 



0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!