यूं नचाएं पार्टनर को अपनी उंगलियों पर
अक्सर हर कोई अपने पार्टनर को अपने मुताबिक, ढालना और अपने हिसाब से चलाना चाहता है। लेकिन ये टास्क भी बहुत आसान नहीं होता। अगर आप वाकई अपने पार्टनर को अपनी उंगलियो पर नचाना चाहते हैं आपको अपनाने होंगे कुछ स्पाइसी और सेक्सी टिप्स।
पुरुषों की मैग्जीन मैन्स हेल्थ में पार्टनर को म्यूजिकल तरीके से अपने इशारों पर नचाने के टिप्स दिए गए हैं। पेश हैं उन्हीं में से कुछ सेक्सी टिप्स।
शक को दूर करें
आप पार्टनर को वाकई अपना बनाना चाहते हैं तो आपको पार्टनर पर विश्वास करना होगा और इसके लिए जरूरी है कि आप पार्टनर पर किसी भी तरह शक ना करके पार्टनर पर भरोसा करें।
यदि आपके पार्टनर को आप पर विश्वास होगा तो वो आपकी बातों को भी सकारात्मक रूप में लेकर आपका समर्थन करेगा और आपकी बातों को मानेगा।
पार्टनर से फिजिकल हों
पार्टनर को अपने करीब लाने के लिए उसके साथ फिजिकल होना जरूरी है। जरूरी नहीं कि आप सिर्फ उनके साथ सेक्स या ओरल सेक्स करें बल्कि आप उनके साथ अपने रिलेशन को स्पाइसी बनाने के लिए फॉरप्ले भी कर सकते हैं।
आप चाहे तो उनके साथ सेक्सी रोमांटिक डांस करके भी उनके साथ फिजिकल हो सकते हैं। पार्टनर के साथ ट्रिकी गेम खेल सकते हैं।
पार्टनर के मन को समझें
अक्सर लोग अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए उनके साथ दिखावा करने लगते हैं। लेकिन आपको दिखावा करने से बचना चाहिए। साथ ही आपको पार्टनर के मन को समझकर ऐसी चीजों पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए जो उन्हें पसंद हों।
पार्टनर को समय दें, उनको जानने की कोशिश करें, इससे आप पार्टनर को अपने मन मुताबिक, ना सिर्फ ढाल सकते हैं बल्कि आप पार्टनर को अपने करीब भी ला सकते हैं।
पार्टनर को इंप्रेस करें लेकिन धीरे से
अक्सर लोग रिलेशनशिप में बहुत जल्दबाजी करने लगते हैं। लेकिन यदि आप वाकई पार्टनर के मन पर राज करना चाहते हैं तो आपको रिलेशनशिप में धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहिए।
इससे पार्टनर को आपको समझने में आसानी होगी और आप उन्हें अच्छी तरह से जान पाएंगे।






0 comments:
Post a Comment