फिल्म साहब बीबी और गैंगस्टर में अपनी एक्टिंग प्रतिभा से लोगों का दिल जीतने वाली महुआ यानी श्रेया नारायण किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। श्रेया ने इस फिल्म में जबर्दस्त एक्टिंग की थी। इसमें उनका साहब यानि जिम्मी शेरगिल से अंतरंग सम्बंध थे। बिहार की छोरी श्रेया नारायण देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की पोती हैं। हाल-फिलहाल श्रेया हॉंग-कॉंग के टूर पर हैं। उन्होंने फेसबुक पर अपने एक्सपिरिएंस भी शेयर किए हैं, साथ में वहां की कुछ खास तस्वीरें भी डाली है। श्रेया ने ट्वीटर और फेसबुक पर भी हॉंग-कॉंग की खूबसूरती की तारीफ की है।
बता दें कि साहब, बीवी और गैंगस्टर के बाद श्रेया रणवीर कपूर अभिनीत फिल्म रॉकस्टार में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनका किरदार थोड़ा निगेटिव शेड लिए हुए था, लेकिन इस छोटे से रोल में भी श्रेया ने अपना छाप छोड़ दिया था। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मी श्रेया जयपुर और दिल्ली में पली बढ़ीं। बचपन से ही रूपहले पर्दे पर खुद को देखने की शौकिन श्रेया ने 2009 में फिल्म 'एक दस्तक' से करियर की शुरुआत की। इन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों के अलावा एक भोजपुरी फिल्म 'सौतन' में भी काम किया है। श्रेया अभिनीत हिंदी फिल्म 'शो रील' रिलीज को तैयार है।
श्रेया ने dainikbhaskar.com को बताया कि वे बहुत जल्द अभिनेत्री रेखा, शरमन जोशी, अनुपम खेर और रणधीर कपूर के साथ फिल्म 'सुपर नानी' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में पहली बार श्रेया कॉमेडी करती नजर आएंगी।



0 comments:
Post a Comment