बेवाच की पूर्व स्टार पामेला एंडरसन एक बार फिर अपने उत्तेजित विज्ञापन के कारण चर्चा में है। अपने इस नए ऑस्ट्रेलियन विज्ञापन में पामेला बेहद कामुक अवतार में बिकिनी पहनकर नाचती हुई नजर आ रही हैं। इस विज्ञापन को ब्रिटेन की एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्डस अथॉरिटी ने बैन कर दिया है। दरअसल, वेबहोस्टिंग फर्म ड्रीमस्केप नेटवर्क्स के लिए बनाए गए विज्ञापन को एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्डस अथॉरिटी ने यह कहकर प्रतिबंध लगा दिया गया कि यह अश्लील है और महिलाओं का अपमान करने वाला है। इस विज्ञापन में पामेला एक मीटिंग में बैठी है जहां एक पुरूष अपनी एक सहयोगी की क्लीवेज देखकर पामेला और उस सहयोगी को बिकिनी में नाचते हुए इमेजिन करता है। जबकि ड्रीमस्केप ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि पामेला और उसके सहयोगी को विज्ञापन में विश्वास से लबरेज कारोबारी के रूप में पेश किया गया है। लेकिन एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्डस अथॉरिटी ने ड्रीमस्केप की सभी दलीलों को दरकिनार कर विज्ञापन पर बैन लगा दिया है।
Thursday, 6 June 2013
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment