सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएल सीजन-6 के शेष मैच पर रोक लगाने संबंधी जनहित याचिका स्वीकार कर ली है। स्पॉट फिक्सिंग विवाद के बाद दाखिल की गई याचिका पर आज सुनवाई होगी।
वहीं, स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार श्रीसंत, अजीत चंडीला, अंकित चव्हाण और 11 बुकीज की आज पांच दिन की रिमांड खत्म हो रही है। पुलिस आज आरोपियों को साकेत कोर्ट में पेश करेगी।
स्पॉट फिक्सिंगः खराब रन रेट बचा सकता है श्रीसंत को!
सोमवार को विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि अभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। यह उसी वक्त तय किया जाएगा कि आरोपियों को फिर से रिमांड पर लिया जाए या नहीं।
हालांकि माना जा रहा है कि पुलिस कुछ आरोपियों को फिर से रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।

0 comments:
Post a Comment