आप डेटिंग करने के शौकीन हैं लेकिन आपको कोई विकल्प नहीं सूझ रहा। आप जैसे कितने ही युवा और किशोर डेटिंग करना चाहते हैं लेकिन उनकी इस ख्वाहिश के पीछे आड़े आती है मनी। इस कारण से वे डेटिंग करने से चूक जाते हैं। आजकल डेटिंग का क्रेज देखकर युवा और किशोर कहीं अपनी पॉकेटमनी बढ़ाने की बात करते हैं तो कुछ अपनी पॉकेटमनी को सेव करके रखते हैं ताकि वो अच्छी डेट का मजा ले सकें। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं बल्कि आपके लिए अब डेटिंग के सस्ते विकल्प मौजूद हैं। लेकिन ये विकल्प आपके लिए तभी कारगार हैं जब आप सस्ती डेटिंग के लिए तैयार हो। आइए जानें सस्ते में डेटिंग कैसे करें।
जगह का चुनाव-
सस्ती डेटिंग के लिए आप सबसे पहले ऐसी जगह का चुनाव करें जहां कोई महंगा रेस्तरां, मॉल या इसी तरह की कोई अन्य जगह दूर-दूर तक ना हो।
डेट को नेचुरल बनाएं-
आप अपने साथी को यह समझाने की कोशिश करें कि आपको नेचुरल चीजें ज्यादा पसंद हैं। उन्हें अहसास दिलवाएं कि समय बिताने और एन्जॉय करने के लिए कोई भी जगह हो सकती है।
डेटिंग को बनाएं रोमांचक-
डेटिंग को रोमांचक बनाने के लिए आप बोटिंग, फिशिंग या इसी तरह के किसी मनोरंजन के साधन को ढूंढ सकते हैं जहां आप दोनों साथ तो रहेंगे ही साथ ही आपकी डेट रोमांचक होगी और सस्ती भी होगी।
लॉग ड्राइव-
युवाओं को लॉग ड्राइव का बहुत क्रेज होता है। आप अपने पार्टनर को ऐसी जगह लेकर जाएं जहां आप दोनों आसानी से लॉंग ड्राइव का मजा ले सकें। यदि आपको लॉग ड्राइव का आइडिया नहीं भाता तो आप लॉग वॉक पर भी जा सकते हैं। टहलते-टहलते आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
पानी पूरी को करें एन्जॉय-
टहलते या लॉग ड्राइव के दौरान पानी पूरी, भेल पूरी बहुत फेमस होती है। आप डेटिंग के दौरान चाट पापड़ी जैसी चीजों को भी एन्जॉय कर सकते हैं।
मूवी या पार्क भी हैं अच्छे ऑप्शन-
डेटिंग के दौरान आप साथ बैठकर मूवी देखने जा सकते हैं। यदि आपको फिल्में देखना पसंद नहीं है तो किसी पार्क में आराम से घंटों बैठ सकते हैं।
ठंडा या कॉफी भी है काफी-
डेटिंग के दौरान जरूरी नहीं कि आप महंगे रेस्तरां का भी चुनाव करें बल्कि आप किसी सस्ते रेस्तरां में बैठकर चाय-कॉफी या कुछ और ठंडे पेय पदार्थ, सूप इत्यादि का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं।
गेट-टू-गेदर भी है बढ़िया विकल्प-
आप अपने पार्टनर को अधिक कंफर्टेबल महसूस करवाने के लिए घर पर भी कुछ और फ्रेंड्स के साथ गेट-टू-गेदर कर सकते हैं। इससे आपके पार्टनर को आपको और अधिक जानने का अवसर मिलेगा। आप चाहे तो घर पर ही कैंडल लाइट डिनर भी कर सकते हैं।
गेम्स भी है एक उपाय-
अगर आपको और आपके पार्टनर को गेम्स का शौक है, तो आप विडियो गेम, बास्केट बॉल, सॉफ्टबॉल,� काइट फ्लाइंग, स्केटिंग, बैडमिंटन जैसे गेम्स का मजा ले सकते हैं। इससे आपका प्यार भी बढ़ेगा और आप अधिक मस्ती भी कर पाएंगे।
विंडो शॉपिंग-
थोड़ी मस्ती और फन के साथ आप विंडो शॉपिंग या फिर हाट शॉपिंग भी कर सकते हैं। इससे आप भी एन्जॉय करेंगे और आपका पार्टनर भी। आप दोनों आपस में एक-दूसरे की पसंद-नापसंद के बारे में भी जान पाएंगे।
ध्यान रखने योग्य बातें
सस्ती डेटिंग को खराब ना समझें-
यह जरूरी नहीं कि आप इस बात का ध्यान रखें या मन में इस बात को रखें कि आप सस्ती डेटिंग कर रहे हैं तो आपकी डेट खराब होगी या आपके पार्टनर को आपका आइडिया पसंद नहीं आएगा बल्कि आप इसे एक फैशन के तौर पर लें।
डेटिंग को एन्जॉय करें-
आप अपने पार्टनर को भी बिल्कुल अहसास ना होने दें कि आप जानबूझकर सस्ती डेटिंग के विकल्प को चुन रहे हैं बल्कि पार्टनर को इसमें एन्जॉय करने के लिए कहें।
मीठी बातें भी है जरूरी-
आप अपने पार्टनर को यह अहसास ना होने दें कि उसकी डेट घटिया या सस्ती है बल्कि अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाएं। इसके लिए आप उससे प्यार भरी मीठी बातें भी कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment