Searching...
Wednesday, 22 May 2013

'हमें खाली गिलास मिला था, भरने में वक्त लगेगा'


















यूपीए-2 सरकार की चौथी सालगिरह पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार ने पिछले 9 साल में बेहतर शासन दिया है।

मनमोहन सिंह ने यूपीए-2 सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कहा कि हम जब सत्ता में आए तो हमें खाली गिलास मिला था, उसे भरने में वक्त लगेगा।

उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में खाद्य सब्सिडी 3 गुना बढ़ी है। सरकार खाद्य सुरक्षा बिल लाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम ने कहा कि वह भोजन के अधिकार का वादा पूरा करेंगे।

प्रधानमंत्री के भाषण के समय मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत यूपीए के अनेक मंत्री मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में बेहतर काम किया है। सरकार ने आम जनता के हित में काम किया है। पिछले 9 साल में गरीबी घटी है। अर्थव्यवस्‍था में सुधार भी हुआ है।

काबू में है महंगाई

प्रधानमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार के बेहतर मौके उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई इस समय काबू में है। सरकार की विदेश नीति की सराहना करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा यूपीए के कार्यकाल में दुनिया के साथ हमारे रिश्ते बेहतर हुए हैं।

जश्न का सही वक्त: सोनिया

सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि इस समय जश्न का सही वक्त है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता हमारे काम को पहचानेगी।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार देशहित में काम करना चाहती है, लेकिन विपक्ष अपनी भूमिका सही ढ़ंग से नहीं निभाता। सोनिया ने कहा कि कई अहम बिल विपक्ष के विरोध के चलते लटके हुए हैं। विपक्ष को इन बिलों को पास करने में सरकार का सहयोग करना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!