नई दिल्ली.इस मामले की जांच से जुड़े आला अफसर के मुताबिक दिल्ली में रहने के दौरान भी इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों द्वारा भेजी गई लड़कियों के साथ जमकर रंगरेलियां मनाई थीं। श्रीसंत के दोस्त जीजू के लिए भी सट्टेबाजों ने कॉलगर्ल का इंतजाम किया था। एक अन्य खिलाड़ी ने भी सट्टेबाजों द्वारा भेजी गई कॉल गर्ल की सेवा ली थी लेकिन वह खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग में शामिल नहीं पाया गया
श्रीसंत ने माना गलती हो गई
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला ने अपना गुनाह कबूल लिया है। श्रीसंत ने कहा कि जीजू के कहने पर गलती की है। पूछताछ के दौरान श्रीसंत रुआंसा भी हो गया था।


0 comments:
Post a Comment