आईगेट के सीईओ फणीश मूर्ति के अपनी ही कंपनी की इंवेस्टर रिलेशन हेड आर्सिली रोइज के यौन शोषण का खुलासा होने के बाद दुनिया भर में कलीग्स के संबंधों पर बहस चल रही है। इसमें सबसे बड़ा मुद्दा है कि वर्कप्लेस पर महिलाओं और पुरुषों के बीच कैसे और कितने निजी संबंध होने चाहिए या एचआर का इसमें क्या रोल होना चाहिए, क्या उसे ऐसे संबंधों पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। इसी को देखते हुए बिजनेस वीक के कॉलमिस्ट लिज रयान ने एक साथ काम करने वाले अलग-अलग कंपनियों के लोगों के बीच एक सर्वे किया है। उन्होंने पुरुष और महिला कर्मचारियों से उनके साथ काम करने वाले लोगों के बारे में उनके विचार पूछे तो कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई। उन्होंने अपने इस सर्वे को 'द ट्रुथ अबाउट सेक्स एट वर्क' के नाम से छापा है। इस सर्वे में करीब 2500 लोगों ने हिस्सा लिया था।
रयान का कहना है कि अपने सहकर्मियों के साथ सेक्स के बारे में ख्याल आना बहुत आम बात है। हालांकि ज्यादातर लोग इस पर बात करने से बचते हैं लेकिन यह आज का सच है। वह कहते हैं कि इस मुद्दे के आने पर बात करने में अपमानित या शर्मिंदा महसूस करने के बजाए इस बात को स्वीकार करते हुए इस पर आराम से बात की जानी चाहिए। वह कहते हैं कि उनके इस सर्वे का मकसद यह पता करना था कि आज वर्कप्लेस पर सेक्स कितना आम है और लोग इसके बारे में क्या सोचते हैं। इस सर्वे के कुछ नतीजे तो चौंकाने वाले हैं। उन्होंने कुछ सवालों के जरिए लोगों की राय जानने की कोशिश की। आगे पढ़ें- क्या निकला सर्वे का नतीजा...


0 comments:
Post a Comment