डबोक/उदयपुर। डबोक थाने में किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी किशोरी का जीजा है। जाप्ते ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने बताया कि बिछड़ी निवासी लक्ष्मण उर्फ लखमा पुत्र लोगर भील 21 मई को डबोक स्थित ससुराल गया।
तब घर में 17 वर्षीय साली ही थी। लक्ष्मण ने किशोरी को खरीदारी के लिए साथ चलने को कहा। लक्ष्मण किशोरी को उदयसागर के पास ईंट के भट्टों की तरफ वीरान जगह ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गैंग रेप की पीड़िता को नौ महीने बाद भी जख्म भरने के बदले मिल रही तारीख
सीकर. नौ महीने पहले गैंग रेप की शिकार हुई सीकर की 11 वर्षीय पीड़िता बच्ची के जख्म अभी तक नहीं भरे हैं। पहले जयपुर और अब दिल्ली एम्स में उसे ऑपरेशन के लिए तारीख पर तारीख दी जा रही है।
गुरुवार को परिजन उसे लेकर पहुंचे तो बताया कि ऑपरेशन 29 मई को होगा। भर्ती 27 मई को करेंगे। राजस्थान हाउस में रह रही पीड़िता व परिवार तीन माह से ऑपरेशन का इंतजार कर रहा है।
पहले 16 मई को ऑपरेशन का समय दिया गया लेकिन जांच कर वापस भेज दिया। यही गुरुवार को हुआ। पीड़िता की बहन ने बताया कि ऑपरेशन न करने की वजह भी यहां स्पष्ट नहीं बताई जा रही है।

0 comments:
Post a Comment