Searching...
Wednesday, 22 May 2013

'1 करोड़ के लिए परिवार के 7 लोगों की हत्या'
















गाजियाबाद के नई बस्ती इलाके में मंगलवार की रात सतीश गोयल के परिवार के सात सदस्यों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई।

मृतकों में परिवार के मुखिया सतीश गोयल, पत्नी मंजू, बेटा सचिन, बहू रेखा, पोता-पोती अमन, मेघा और नेहा शामिल हैं।

सतीश गोयल खल-चूरी के कारोबारी थे। एक ही परिवार के सभी सात सदस्यों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।

घर में रखे थे 1 करोड़ नकद

मौके पर पहुंची पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि सतीश गोयल अपनी किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले थे। इसके लिए उन्होंने करीब एक करोड़ रुपए अपने घर पर रखे थे। पुलिस को शक है कि किसी जानकार ने ही वारदात को अंजाम दिया है। इसी दिशा में पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

बाल-बाल बचीं दो बेटियां

कारोबारी की दो बेटियां वि‌वाहित हैं। एक की फरीदाबाद जबकि दूसरी बेटी की शादी गाजियाबाद में हुई है। कारोबारी सतीश गोयल का ऑप्रेशन होना था, इसलिए दोनों बेटियां घर पर ही रुकने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश वे घर पर नहीं रुक पाईं और दोनों की जान बच गई।

डीआईजी और डीएम मौके पर

पुलिस को पहला अंदेशा यह है कि एक करोड़ रुपये के लिए ही वारदात को अंजाम दिया गया और पूरे परिवार को मार डाला। घटना के बाद डीआईजी और डीएम भी मौके पर पहुंचे। यहां शहर के कारोबारियों के अलावा अधिकांश राजनीतिक दलों से जुड़े नेता-कार्यकर्ता भी पहुंच गए। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

राजनाथ सिंह के आने की संभावना

घटना के बाद इलाके के कोतवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, गाजियाबाद के सांसद राजनाथ सिंह भी कारोबारी के घर पहुंच सकते हैं। इस वारदात ने शहर में 18 साल पहले 1 अप्रैल 1994 को हुई उस घटना की याद दिला दी, जिसमें कमल जैन समेत परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!