बॉलीवुड की सेक्सी साइरेन पूनम पांडे ने अपनी आने वाली फिल्म नशा के लिए करीब छह किलो वजन बढ़ाया है।
मॉडल से अभिनेत्री बनीं पूनम उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर न्यूड होने का विवादस्पद बयान दिया था। वह अपनी छरहरी काया के लिए जानी जाती हैं, लेकिन नशा के लिए उनके निर्देशक अमित सक्सेना ने उन्हें वजन बढ़ाने की सलाह दी है। पूनम ने बताया कि मुझे ऐसा करने से पहले संदेह था, लेकिन जब मैंने फिल्म की कहानी पढ़ी, मुझे लगा मैं वजन बढ़ाए बिना इस भूमिका के साथ ईमानदारी नहीं कर सकती। निर्माता आदित्य भाटिया के बैनर तले बन रही नशा एक वयस्क फिल्म है और पूनम अपनी भूमिका के लिए खानपान पर खास ध्यान दे रही हैं।

0 comments:
Post a Comment