Searching...
Thursday, 17 January 2013

नर्वस प्रियंका को जब देने पड़े 17 टेक

अपने पसंदीदा सितारे को लेकर प्रशंसकों की दीवानगी के किस्से बहुत आम हैं लेकिन यह पहला मौका होगा जब बॉलीवुड की कोई टॉप हीरोइन अपने पसंदीदा स्टार को देखते ही संवाद भूल गई हो।
प्रियंका चोपड़ा की संजय दत्त के प्रति दीवानगी का आलम कुछ ऐसा था कि उन्हें एक ही सीन के 17 टेक देने पड़े। दरअसल अपूर्व लखिया की आने वाली फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, राम चरण तेजा के अलावा संजय दत्त भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के एक दृश्य में तेजा अपनी गर्लफ्रेंड (प्रियंका) को अपने खास दोस्त शेर खान (संजय) से मिलाने ले जाते हैं। इसी दृश्य की शूटिंग के दौरान प्रियंका और संजय का आमना सामना हुआ लेकिन यह दृश्य उस समय मजाक का विषय बन गया जब देसी गर्ल अपने चहेते स्टार को देखते ही सबकुछ भूल गई। लखिया ने बताया कि प्रियंका, संजू की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।
उन्होंने ही शेर खान के किरदार के लिए संजय के नाम का प्रस्ताव रखा था। वह उन्हें रॉकस्टार कहकर बुलाती हैं पर उन्हें देखते ही वह नर्वस हो गई और सारे संवाद भूल गई लेकिन दिलचस्प बात यह हुई कि कुछ देर हंसने के बाद संजय भी अपने संवाद भूल गए और फिर 17 टेक के बाद ही यह सीन फाइनल हो सका।

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!