बीजिंग। चीन में कुंवारी लड़कियों को रिझाने वाला एक नया कारोबार खूब
फल-फूल रहा है। आपने किराये के घर और गाड़ी के बारे में तो बहुत सुना होगा
लेकिन इस नए कारोबार में कुंवारी लड़कियों को किराए पर ब्वॉयफ्रेंड उपलब्ध
कराए जा रहे हैं। ताओबाओ डॉट कॉम नाम की यह चाइनीज ऑनलाइन कंपनी उन महिलाओं
को भाड़े पर ब्वॉयफ्रेंड देती है, जो शादी से पहले पुरुषों को लेकर अपनी
झिझक दूर करना चाहती हैं। चीनी कैलेंडर में नया साल अगले महीने से शुरू होने वाला है और शादी के लिहाज से इसे सबसे बढि़या समय माना जाता है। ऐसे में देश में करोड़ों कुंवारी महिलाओं को देखते हुए यह साइट बड़े फायदे की उम्मीद कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन में 18 करोड़ महिलाएं अविवाहित हैं। यह कंपनी किराए पर ऐसे पुरुष मित्र उपलब्ध कराती है जो साथ घूमते हैं, शॉपिंग के लिए जाते हैं, दोस्तों और घरवालों से मिलते हैं, साथ में खाना खाते हैं। इन सेवाओं के बदले महिला को भुगतान प्रति घंटे के हिसाब से करना होता है।
नया साल ऐसा मौका होता है जब हर चीनी रिश्ते के लिए अभिभावकों और करीबी रिश्तेदारों से मिलने जाता है। ऐसे में कुवांरी लड़कियों को कई तरह के सवालों का सामना करना पड़ता है। जैसे, क्या तुम्हारा कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं है? तुम अकेली हो? इत्यादि। ऐसे में यह प्रस्ताव उन महिलाओं को खासा लुभाता है जिन्हें अब तक अपना मिस्टर परफेक्ट नहीं मिला है। एक प्लास्टिक इंडस्ट्री में सेल्समैन के पद पर कार्यरत 27 वर्षीय डिंग हुई के अनुसार वह भी खुद को दो बार रेंट पर दे चुके हैं। पिछले साल वह दो महिलाओं के ब्वॉयफ्रेंड बने थे। इसके लिए प्रत्येक युवती से उन्हें तीन हजार युआन [करीब 26 हजार 865 रुपये] मिले। इतना ही नहीं ग्राहक को ही अपने ब्वॉयफ्रेंड के खाने-पीने और यात्रा का खर्च उठाना होता है। साथ ही उसके लिए अच्छे कपड़े भी वही खरीदता है। वर्तमान में इस साइट पर करीब 260 ब्वॉयफ्रेंड उपलब्ध हैं।
0 comments:
Post a Comment