नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को पार्टी में बड़ी
जिम्मेदारियां देने को लेकर बड़े ऐलान किए जाने संबंधी खबरों के बीच सोशल
मीडिया ट्विटर पर काफी संख्या में कमेंट आ रहे हैं। अधिकांश में राहुल की
नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए गए हैं।
राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर ट्विटर के माध्यम से तेजेंद्र पाल एस बग्गा ने कहा है कि दिल्ली में चलती बस में तेईस वर्षीय युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में जब देश की जनता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर थी उस दौरान राहुल गांधी छुट्टियां मना रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी देने एवं प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने पर सोच विचार किया जाना चाहिए। वहीं, शालिनी चोपड़ा ने ट्विटर पर अपना कमेंट पोस्ट करते हुए कहा है कि दूसरे भले ही चाह रहे हो कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने लेकिन राहुल स्वयं भी ऐसा चाहते है क्या।
इसी तरह से ट्विटर पर किए गए अधिकांश कमेंटों में लोगों ने कांग्रेस महासचिव को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर अपना विरोध दर्ज किया है।

0 comments:
Post a Comment