Searching...
Friday, 18 January 2013

इस तरह करें महिलाओं को सिड्यूस

यदि आप चाहते हैं कि आपकी पार्टनर भी आपकी तरह ही सेक्स को एन्जॉय करें तो आपको अपनी पार्टनर को उत्तेजित करना चाहिए। कई बार पुरूष ये बात समझने में असमर्थ होते हैं कि वे अपनी पार्टनर को उत्तेजित कैसे करें। तो चलिए जानते हैं पुरूष कैसे अपनी पार्टनर को सिड्यूस कर अपनी पार्टनर को सेक्स के लिए ना सिर्फ राजी कर सकते हैं बल्कि अपनी पार्टनर को संतुष्ट भी कर सकते हैं।

प्यार दिखाएं
आप अपनी पार्टनर को अपने करीब लाने और उसे उत्तेतिज करने के लिए प्यार दिखाएं। उसके लिए कोई ऐसी पसंदीदा गिफ्ट या ड्रेस लाएं जिसमें वो मनमोहक लगे। पार्टनर को खूब प्यार करें और हल्की-फुल्की छेड़खानी करें। 

अचानक से चलाएं रोमांटिक सॉन्ग
आप अचानक रोमांटिक सॉन्ग चलाकर पार्टनर को अपने करीब खींचकर उसके साथ रोमांटिक डांस करें और उसे अहसास कराएं कि आप दोनों की दुनिया कितनी खुशहाल है। अपनी पार्टनर को अहसास कराएं कि आप उसे कितना प्यार करते हैं।

हल्का स्पर्श होता है जानदार
यदि आप अपनी पार्टनर को सिड्यूस करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपनी पार्टनर को हल्के से स्पर्श करना चाहिए। आपके हाथों की छुअन आपके पार्टनर को आपके करीब ला सकती है।

होंठों पर करें किस
आप पार्टनर को उत्तेजित करना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर के होंठों पर हल्के से किस करें और फिर अपनी पार्टनर को भी ऐसा करने के लिए कहें।

आत्मविश्वास दिखाएं
पार्टनर को सिड्यूस करने से पहले आपमें आत्मविश्वास होना जरूरी है। आप अचानक नर्वस ना हो और ना ही बहुत जल्दबाजी दिखाएं। बल्कि आप अपने पार्टनर को समय दें और तनाव फ्री रहकर पार्टनर के साथ उस टाइम को एन्जॉय करें।

ढील ना छोड़े
यदि आपने पार्टनर को सिड्यूस करने का मन बना लिया है तो ध्यान रहे कि बीच में किसी तरह की कोई डिटरबेंस ना हो, अन्यथा आपका प्लान खराब हो सकता है और इससे आपका और आपके पार्टनर का मजा किरकिरा हो सकता है।

तारीफ करें
यदि आप शेयरो-शायरी करना जानते हैं या फिर आप गाना गाना जानते हैं तो पार्टनर के लिए रोमांटिक गीत गाएं या फिर पार्टनर की तारीफ करना ना भूलें। आमतौर पर हर महिला अपनी तारीफ सुनना पसंद करती है और जब ये तारीफ कोई अपना करीबी करता है तो महिलाओं की खुशी में चार चांद लग जाते हैं।

साथ में बाथ लें
आप चाहे तो अपनी पार्टनर को साथ में बाथ लेने का ऑफर दे सकते हैं। ये पार्टनर को सिड्यूस करने का बेहतरीन तरीका माना जाता है। इससे आप अपने पार्टनर को आसानी से उत्तेजित कर सकते हैं।

मसाज करें
पार्टनर को हल्के हाथ से मसाज दे सकते हैं, इससे आपकी पार्टनर उत्तेजित होगी और वो आपके पास आना चाहेगी।

अंगुलियों से करें खेल
आप चाहे तो पार्टनर को सिड्यूस करने के लिए अपनी अंगुलियों से पार्टनर की गर्दन पर, उसके हाथ पर, कमर पर अचानक अंगुलिया फेरना शुरू कर दें। इससे आपके पार्टनर को अच्छा फील होगा और उसे उत्तेजना भी होगी।

यदि आप इन टिप्‍स को सेक्स से पहले अपनाएंगे तो इससे आपकी पार्टनर ना सिर्फ सेक्स को एन्जॉय करेगी बल्कि आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझने लगेंगे।

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!