Searching...
Tuesday, 6 January 2015

प्लेन से आईं कॉल गर्ल्स, रंगे हाथ धरे गए बसपा नेता!


 पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन करके सोमवार रात एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। गोमतीनगर क्षेत्र में इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी के मकान में संचालित सेक्स रैकेट में तीन कॉलगर्ल के साथ एक बसपा नेता व एक कॉलेज के प्रबंधक समेत आठ लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

इनके कब्जे से दो लग्जरी गाड़ियां, दर्जन भर मोबाइल, अश्लील साहित्य व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि गोमतीनगर के विशाल खंड स्थित सूर्या पैलेस में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर एक युवक को ग्राहक बनाकर भेजा गया।


मोबाइल से स्टिंग ऑपरेशन कराने के बाद एएसपी ट्रांसगोमती दिनेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा।
वहां तीन कॉलगर्ल के साथ मोहनलालगंज के हरिकंस गढ़ी निवासी बसपा नेता एमपी सिंह, आईएमआरटी कॉलेज के प्रबंधक अनुराग सिंह व वाहन चालक भूपेंद्र सिंह को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
धरपकड़ का विरोध करते हुए एमपी सिंह ने सीओ गाजीपुर दिनेश पुरी से हाथापाई की। पुलिस ने दो दलाल भी पकड़े। एमपी सिंह की बसपा की झंडा लगी लग्जरी गाड़ी व अनुराग की होंडा सिटी कार कब्जे में ले ली गई।
हत्थे चढ़े एमपी सिंह ने कुबूला कि पिछले हफ्ते गिरफ्तार सेक्स रैकेट संचालिका से उसके संबंध थे। उसने इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी अजय कुमार सिंह का आलीशान मकान एक लाख रुपये महीने के किराए पर ले रखा था। इसके कमरों में ग्राहकों के लिए पांच सितारा होटलों जैसी व्यवस्था थी।
हत्थे चढ़े बसपा नेता एमपी सिंह ने कुबूला कि हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट संचालिका ने कोमल खरी डॉट इन वेबसाइट बनाई थी।

इस पर कॉलगर्ल की बुकिंग की जाती थी। पांच से 50 हजार तक में ग्राहक को कॉलगर्ल उपलब्ध कराता था। कॉलगर्ल को बुकिंग पर बाहर भी भेजता था।
सेक्स रैकेट से जुड़े लोगों के बारे में पुलिस उससे तहकीकात में जुटी है। गिरफ्तार कॉलगर्ल में जम्मू-कश्मीर व दिल्ली की युवतियां हैं।

पूछताछ के दौरान युवतियों ने जो बताया वह सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई। कुबूला कि बुकिंग पर वह हवाई जहाज से आती थी। अपने घरों पर उन्होंने बड़ी कंपनी में नौकरी की बात बता रखी है।

पिछले हफ्ते गिरफ्तार नासिक की कॉलगर्ल भी इसी सेक्स रैकेट से जुड़ी थी। इंटरनेट के माध्यम से कई हाई प्रोफाइल कॉलगर्ल व सफेदपोश देह व्यापार में लिप्त बताए गए हैं। पुलिस तहकीकात में जुटी है।


 हत्थे चढ़े बसपा नेता व कॉलगर्ल ने पूछताछ में मोबाइल सेक्स रैकेट का भी राज उगला है। बताया कि लग्जरी गाड़ियों में तीन कॉलगर्ल को बैठाकर शहर के खास स्थानों पर ले जाया जाता है।

वहां गाड़ी के नंबर के आधार पर ग्राहक भेजकर बुकिंग की जाती है। इनमें हजरतगंज के दो स्थान व पॉलीटेक्निक चौराहा प्रमुख बताया है।

पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट से संबंधित दर्जन भर वेबसाइटों के बारे में जानकारी मिली है। साइबर क्राइम सेल को सभी का पता लगाकर सेक्स रैकेट संचालकों की धरपकड़ के आदेश दिए गए हैं।

पता चला है कि गिरफ्तार कॉलगर्ल और रैकेट संचालकों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के साथ आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।
Source: http://goo.gl/UGSPwM

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!