Searching...
Tuesday, 6 January 2015

बाबाओं ने ड्रग्स देकर नाबालिग से किया गैंगरेप





 देश में लगातार बाबाओं की शर्मनाक हरकतों का भंडाफोड़ हो रहा है। संत रामपाल और किसिंग बाबा की करतूतें सामने आने के बाद अब एमपी में भी दो बाबाओं की हैवानियत का खुलासा हुआ है।

एमपी के खारगोन जिले में दो बाबाओं ने एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया। राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले इन बाबाओं ने सोमवार सुबह इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोप है कि दोनों बाबाओं ने लड़की को पहले कुछ नशीला पदार्थ खिलाया और फिर खेतों में उसके साथ गैंगरेप किया।

टीओआई के अनुसार, पीड़ित लड़की के परिवार वाले दोनों बाबाओं को कुछ महीनों से जानते थे और उन्हें घर में रखे हुए थे। पीड़िता की मां ने बताया कि रात में 3 बजे के आसपास दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी को ड्रग्स दिए और फिर खेतों में उठा ले गए।

एसपी खारगोन अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और अपहरण का मामला दर्ज करा लिया गया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी सुशील कुमार उर्फ कालू नाथ (50) और हरियाणा के जय कुमार जाट उर्फ जैकी के रूप में हुई है।

छानबीन में जुटी पुलिस ने सुशील को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जैकी अभी भी फरार है।
Source: http://goo.gl/o44BSa

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!