आजकल जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का दौर है, उससेतनाव होना स्वाभाविक है। यह तनाव सेक्स से बहुत आसानी से दूर हो जाता है। आप तमाम समस्याओं और चिंताओं को भूल जाते हैं। आप को राहत का एहसास होता है।
आप जिससे प्यार करते हैं, उस का हलका सा स्पर्श भी दिन भर की थकान और ऑफिस का तनाव दूर करने में सक्षम होता है। इस लिहाज से देखा जाए तो सेक्स बहुत कमाल की चीज है। जाहिर है, जब तनाव न हो तो सेहत भी बेहतर होगी।
कहीं आप बहाना बना कर सेक्स के आनंद से वंचित तो नहीं हो रही हैं। यह आप को न सिर्फ सेक्स के सुख से वंचित करेगा, बल्कि सेहतमंद रहने से भी दूर कर सकता है।
रोमांस को सुंदर बनाने का एक साधारण सा नियमहै कि सेक्स को प्रेम के पीछे चलने दो, न कि सेक्स के पीछे प्रेम चले। अगर आप के जीवन में कोई ऎसा व्यक्ति है, जो आप की केयर करता है और आप भी उस की केयर करते हैं, जो आप से भावनात्मक, जिस्मानी ओर हर तरीके से जुडा हुआ है, तो आप को वक्त से पहले मौत का खतरा कम होगा और रोग भी कम लगेंगे।
रोमांस में दोनों साथी एकदूसरे की मरजी से जितनी बार चाहें उतनी बार लिप्त हो जाएं। ऎसा इसलिए, क्योंकि सेक्स का आनंद परफौरमैंस के हिसाब से नहीं, इस हिसाब से मापा जाता है कि सेक्स करने वाले खुशी को किस तरह से आपस में बांटते हैं। इसलिए इस बात का महत्व नहीं हे कि सेक्स कितनी बार किया जाए या कितनी देर तक, बल्कि उस से कितनी खुशी मिलती है, यह देखा जाए।
बैडरूम में अपने साथी से मुलाकात से पहले अपने पूरे जिस्म पर मौइश्चराइजर लगा लें। मसाज करने से अपने आप आपके जोश को नई उमंग हासिल हो जाएगी।
जब आप अपने पाटर्नर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजारेंगी, तो आप उन्हें और अच्छे से समझ पाएंगी। उनके हाव-भाव से बदलते मूड को पढ पाएंगी। इसके लिए रूटीन के कामों में तेजी लाएं, ताकि जल्दी से फ्री होकर आप उनके साथ समय व्यतीत कर सकें।
Source: http://goo.gl/TjAxbl





0 comments:
Post a Comment