मोटोरोला मोटो जी (जेन2)स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला द्वारा लांच किया गया मोटोरोला मोटो जी (जेन2) केवल 12,999 रुपये की कीमत का है। यह फोन 5 इंच के एचडी डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास3 की सुरक्षा, 1.2 गीगा हर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन400 क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल मेमोरी से युक्त है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके साथ ही इसमें 2,070 एमएएच की बैटरी है। केवल 12,999 रुपये की कीमत में यह फोन कम से कम 25,000 रुपये की कीमत वाले फोन को आसानी से टक्कर देता है।
एचाटीसी डिजायर 816जी
एचटीसी डिजायर 816जी एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसमें 5.5 इंच का डिस्प्ले, 1.3 गीगा हर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1जीबी रैम है। इसके साथ फोन में एंड्रायड 4.4 किटकैट, एचटीसी सेंस 6.0, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, बूमसाउंड स्पीकर, 8जीबी इंटरनल मेमोरी, 2600 एमएएच की बैटरी व कनेक्टिविटी की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। कंपनी द्वारा यह फोन 18,990 रुपये की कीमत पर लांच किया गया था लेकिन अब यह फोन आसानी से 15,000 से 16,000 रुपये की कीमत के अंदर ऑनलाइन उपलब्ध है।
माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो ए-310
यह एक बजट स्मार्टफोन है जिसकी कीमत केवल 12,999 रुपये है जो केवल ऑनलाइन रिटेल स्टोर स्नैपडील पर उपलब्ध है। कैनवस नाइट्रो ए-310 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसमें 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1.7 गीगा हर्ट्ज ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, एलईडी फ्लैश, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा व 2500 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के अनुसार यह फोन मोटोरोला के मोटो जी जेन2 को टक्कर देता है।
आसुस जेनफोन5
आसुस जेनफोन 5 को कंपनी द्वारा दो वेरिएंट में निकाला गया था- 8 जीबी इंटरनल मेमोरी जिसकी कीमत 9,999 रुपये है और दूसरा 16 जीबी इंटरनल मेमोरी का है। विशेषताएं- 5 इंच डिस्प्ले, 1.6 गीगा हर्ट्ज डुअल-कोर इंटेल एटम जेड2560 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 मेगापिक्सल रियर व 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 2110 एमएएच बैट्री व 64 जीबी तक बढ़ने लायक इंटरनल मेमोरी है।
एचटीसी डिजायर 616 डुअल सिम
एचटीसी द्वारा निकाला गया यह फोन 16,900 रुपये की कीमत पर लांच किया गया था लेकिन फिलहाल यह फोन 13,000 रुपये से भी कम कीमत पर उपलब्ध है। विशेषताएं- 5 इंच एचडी डिस्पले, 1.4 गीगा हर्ट्ज मीडियाटेक ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 1जीबी रैम, 4जीबी इंटरनल स्टोरेज, एंड्रायड 4.2 जेली बिन ऑपरेटिंग सिस्टम, एचटीसी सेंस यूआइ और ब्लिंक फीड। इसके साथ फोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 2000 एमएएच की बैटरी है।
सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम
ऑनलाइन माध्यम से 14,000 से 15,000 रुपये की कीमत में मिलने वाला सैमसंग का गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम एक सेल्फी फोन है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमें 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ यह फोन 1.2 गीगा हर्ट्ज क्वाडकोर कार्टेक्स- ए7 सीपीयू, 1जीबी रैम, स्नैपड्रगन400 चिपसेट, 8जीबी इंटरनल मेमोरी और 5 इंच के एलसीडी डिस्प्ले से युक्त है। इसके साथ फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रायड 4.4 किटकैट, एलईडी फ्लैश वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2600 एमएएच की बैटरी है।
सोनी एक्सपीरिया एम2 डुअल
सोनी एक्सपीरिया एम2 डुअल एक डुअल सिम फोन है। इस फोन में 4.8 इंच का क्यूएचडी डिसप्ले, 1.2 गीगा हर्ट्ज क्वाडकोर स्नैपड्रगन400 प्रोसेसर और 1जीबी रैम है। इसके साथ फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, वीजीए फ्रंट फेसिंग कैमरा और 2300 एमएएच की बैटरी है। कंपनी द्वारा इस फोन को 21,990 रुपये की कीमत पर लांच किया गया था लेकिन अब यह फोन ऑनलाइन माध्यम से 14,000 से 15,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
Source: http://goo.gl/H2xOyI


0 comments:
Post a Comment