Searching...
Thursday, 25 December 2014

गुजरातियों को निशाना बनाने की धमकी दी आइएस ने


ठ्ठभूपेन पटेल/शिरीष वकटानिया (मिडडे)। मुंबई आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड द लेवांट (आइएसआइएस) ने महाराष्ट्र में रह रहे गुजरातियों को निशाना बनाने की धमकी दी है। धमकी मुंबई से आइएस के लिए जंग लड़ने गए युवक ने ट्वीट कर दी। इस खुफिया जानकारी के बाद मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है।
उत्तर मुंबई के थानों के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। खुफिया, एंटी टेरर सेलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। आइएस से भारत को खतरा उस वक्त और बढ़ गया था, जब मई में मुंबई के चार युवक आतंकी संगठन की ओर से जंग में शामिल होने के लिए देश छोड़कर गए।
खुफिया सूत्रों के अनुसार, इन्हीं में एक फहद शेख ने हाल ही में ट्वीट कर मुंबई में रह रहे गुजरातियों को निशाना बनाने की धमकी दी। अपने ट्वीट में उसने कहा,‘भारत पर 26/11 हमला इसलिए हुआ क्योंकि गुजरातियों ने गुजरात दंगे के लिए पैसा दिया। बड़ी तादाद में बेगुनाह मुस्लिम मारे गए। अब वह पहले नंबर पर हैं..धड़ाम..।’
इस ट्वीट से कल्याण (मुंबई) के इस युवक की गुजरातियों के प्रति घृणा साफ झलकती है। आइबी अधिकारियों ने बताया कि इन युवाओं को पथभ्रमित करने में गुजरात दंगे ने अहम भूमिका निभाई। धमकी को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस ने पूरे अमले को हाई अलर्ट पर रखा है।
मुंबई के गुजराती बहुल क्षेत्रों- मुलुंड घाटकोपर, विले पारले, कांदीवली, बोरीवली और दाहिसार में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। डीसीपी डॉ. वी. राठौड़ ने बताया कि उनके जोन (मुलुंड, घाटकोपर और विद्याविहार) में गुजरातियों की संख्या सबसे अधिक है।
Source: http://goo.gl/CySRRT

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!