इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने अगले सप्ताह में 500 दोषी आंतकियों के खिलाफ कार्रवाई करने का प्लान बना रही है। पेशावर में आर्मी स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान सरकार ने फांसी की सजा से रोक हटा दिया है।
पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल पर हुए हमले में मारे गए 149 लोगों में 133 बच्चे शमिल थे, जिसके बाद पाक की जनता की नाराजगी को देखते हुए पाकिस्तान ने शुक ्रवार से मंगलवार के बीच 6 आतंकियों को फांसी पर लटका दिया है। पाकिस्तान में सबसे भीषण आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आतंकवाद से संबंन्घित मामलों को बहाल करने के फांसी की सजा से रोक हटा दी है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने एएफपी को बताया कि आंतरिक मंत्रालय द्वारा 500 दोषियों के मामलों को अंतिम रूप दिया गया है। प्रधानमंत्री ने भी उनकी दया याचिका को खारिज कर दिया है और उनको आने वाले हफ्ते में फांसी दी जा सकती है। जिसमें से पांच आतंकी 2003 में तात्कालीन सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की हत्या के असफल प्रयास में शामिल थे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक 2009 में सेना मुख्यालय पर हमले में शामिल था।
पुलिस, सेना और अद्धसैनिक बलों ने देश में फांसी की सजा दिए जाने के बाद पश्चिमोत्तर कबाइली इलाकों में तालिबान आतंकियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। पाकिस्तान के सभी एयपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान की सभी अदालतों को आतंकियों से संबंन्घित 500 मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश दिया है।
Source: http://goo.gl/IzwGDg

0 comments:
Post a Comment