Searching...
Friday, 12 December 2014

खुदकुशी कर इन हसीनाओं ने तोड़ी जिंदगी की डोर




जिंदगी की डोर ऊपर वाले के हाथ में होती है. लेकिन ये डोर अक्सर जिंदगी जीने वाले ही तोड़ देते हैं. आगे देखिए बॉलीवुड और हॉलीवुड की ऐसी हसीनाओं के बारे में जिन्होंने खुदकुशी कर अपनी जिंदगी को खत्म कर दिया.
 महज 19 साल की उम्र में दिव्या भारती की जिंदगी की सांसें थम गई थीं. दिव्या ने विश्वात्मा फिल्म में काम किया था. उनका गाना 'सात समंदर पार' काफी लोकप्रिया हुआ था. 5 अप्रैल 1993 को दिव्या ने अपने फ्लैट की छत से कूदकर जान दे दी थी. हालांकि दिव्या की मौत को लेकर संशय आज भी है.
 जिया खान ने अपने करियर की शुरुआत सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ 2007 में निशब्द फिल्म के साथ की. शुरुआती करियर में सफल फिल्में देने वाली जिया खान को करियर में बाद में कुछ दिक्कतें भी आईं. 3 जून 2013 को जिया की लाश उनके फ्लैट के पंखे से लटकी मिली.
 साउथ की फिल्मों की एक वक्त में चर्चित अभिनेत्री सिल्क स्मिता उर्फ विजयलक्ष्मी ने शुरुआती दिनों में साइड रोल्स किए. 1979 में आई तमिल फिल्म वंदीचक्रम में सिल्क के किरदार से उनको पहचान मिली. 17 साल के करियर में सिल्क ने करीब 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. लेकिन 23 सितंबर 1996 में चेन्नई के अपार्टमेंट में उन्होंने खुदकुशी कर ली.Read More...http://aajtak.intoday.in/gallery/top-beauty-female-celebs-who-committed-suicide-1-7929.html#photo5


0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!