Searching...
Friday, 12 December 2014

दिल्ली कैब रेप: आरोपी ड्राइवर की करतूत से जुड़ा एक और खुलासा








 दिल्ली रेप के आरोपी कैब ड्राइवर शिव कुमार यादव के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. खबर है कि शि‍व कुमार ने अपने गांव में एक महिला से रेप किया था जिसे वह 'चाची' कहकर बुलाता था. 46 साल की यह महिला मैनपुरी के रामनगर गांव की उसी गली में रहती है जहां शिवकुमार रहता है.
महिला का कहना है कि शि‍व कुमार उसे चाची बुलाता था. इस घटना के बाद उसके पति ने बदनामी के डर से उसे चुप करा दिया था. यहां तक कि उसके घर से निकलने पर भी रोक लगा दी गई थी.

पीड़ित महिला का कहना है कि शिवकुमार ने अगस्त 2013 में बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया था. आरोपी के गांव में ये इकलौती महिला ही नहीं है जो शिव कुमार यादव का शिकार हुई. गांव की दो और महिलाओं ने भी कुछ इसी तरह की कहानी बताई.
और भी... http://aajtak.intoday.in/story/sensational-revelation-about-delhi-uber-cab-rape-accused-shiv-kumar-yadav-1-791200.html

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!