प्रिया और साहिल की शादी को दो साल गुज़र चुके हैं। प्रिया साहिल से बहुत प्यार करती है लेकिन अपनी सेक्स इच्छाएं और कल्पनायें साहिल को बताने में शर्म महसूस करती है...
..और उसके फलस्वरूप कई बार बहुत असंतुष्ट महसूस करती है। जब उसने हिम्मत करके अपनी चाह साहिल को बताई तो जानिए आगे क्या क्या हुआ।
प्रिया चेन्नई में रहने वाली 25 वर्षीया सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
मैं अपनी शादी से बहुत खुश हूँ, मुझे अपने पति से बहुत प्यार है और मुझे उनके साथ सेक्स करना बहुत अच्छा लगता है।
लेकिन मुझे लगता है की अगर हमारे बीच अपनी सेक्स इच्छाओं को लेकर थोड़ा और संवाद हो तो ये बहुत बेहतर बन सकता है।
हमारी कुछ तय 3 - 4 सेक्स पोजीशन हैं और सेक्स हर बार उनमे से किसी एक मुद्रा में किया जाता है। हमारे बैडरूम में फोरप्ले तो है ही नहीं। कभी कभी मुझे लगता है कि साहिल को फोरप्ले के बारे में पता भी है या नहीं!
मेरे मन में नयी नयी कल्पनायें आती हैं जैसे कि साहिल और मैं दीवार के सहारे खड़े होकर प्यार का ये खेल-खेल रहे हैं।
कभी मेरा मन करता है कि हम कोई किरदार निभाएं जैसे कि मैं एक नर्स बनकर उनके पूरे शरीर का चेक अप करूँ या उनके हाथ बांधकर उनके शरीर को बेतहाशा चूमूँ।
या और कुछ नहीं तो कम से कम हम कुछ नयी मुद्रा आज़मा कर देखें।
अपनी ये इच्छाएं और कल्पनायें साहिल को बताने के नाम से ही है मैं नर्वस हो जाती हूँ, मुझे शर्म आने लगती है।
मेरी इस शर्म और घबराहट कि वजह काफी हद तक ये है कि कहीं साहिल मुझे सेक्स कि भूखी न समझ बैठे। या कहीं ये न सोचने लगे कि मैंने किसी और के साथ ये सब किया हुआ है या पोर्न वीडियोस देखे हैं।
या फिर कहीं उनकी 'मर्दानगी' को कोई ठेस न पहुँच जाये।
मैं उन्हें इस बारे में बिलकुल भी असहज महसूस नहीं करना चाहती, अगर ऐसा हुआ तो मुझे खुद बहुत बुरा लगेगा।
Source: http://goo.gl/cGac3J



0 comments:
Post a Comment