कैटरीना और रणबीर इन दिनों मीडिया और फोटोग्रॉफर्स से काफी नाराज चल रहे हैं। वैसे तो कई बार इनकी एक साथ तस्वीरें खींची गई हैं लेकिन शायद इस बार इनके साथ कुछ ज्यादा ही हो गया होगा।
सूत्रों की बातों पर भरोसा किया जाए तो रणबीर इन दिनों मीडिया और फोटोग्रॉफर्स से बहुत ही उखड़े हुए हैं और उनके साथ किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
रणबीर ने अपने और कैटरीना के बॉडीगार्ड्स को साफ बता रखा है कि उन्हें फोटोग्रॉफर्स के साथ पूरी तरह सतर्क और स्ट्रिक्ट रहना है।
अगर कोई फोटोग्रॉफर उनकी या कैटरीना के निजी पलों की तस्वीर लेने की कोशिश करता है तो उसे रोकना इन बॉडीगार्ड्स का काम होगा।
गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से ये दोनों स्टार्स अपने सीक्रेट प्लान्स और अपनी ट्रिप को लोगों और मीडिया की नजरों से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन फोटोग्रॉफर्स हैं कि मानते ही नहीं हैं और कहीं ना कहीं से इनकी निजी तस्वीरें खींच ही लेते हैं। वो अपने किसी भी टूर को सीक्रेट रख पाने में असफल साबित हो रहे हैं।
एक फ्रीलांसर फोटोग्रॉफर ने इस बात का खुलासा किया है कि 'इन दोनों स्टार्स के बॉडीगार्ड्स ने ये प्लान किया है कि ये किसी भी फोटोग्रॉफर्स को उनके नजदीक नहीं जाने देंगे।
जो भी फोटोग्रॉफर इनके प्राइवेट मोमेन्ट्स को कैप्चर करने की कोशिश करेगा वो उसे दूर रखना इनका काम होगा। यहां तक कि एयरपोर्ट और नाइट पार्टीज में ये स्टार्स इन्हीं बॉडीगार्ड्स की सुरक्षा में रहेंगे।'
इसके अलावा हमारे सूत्रों ने ये खुलासा भी किया है कि कैटरीना और रणबीर ने आपस में ये डिसाइड किया है कि वो दोनों अपने फैंस के साथ भी एक साथ तस्वीरें नहीं खिंचवाएंगे।



0 comments:
Post a Comment