Searching...
Sunday, 14 April 2013

महिलाओं को लाल रंग करता है आकर्षित


















पुरूष अकसर महिलाओं को आकर्षित करने के उपाय ढूंढते रहते हैं। यदि आप भी किसी को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं तो आपको बहुत कुछ करने करने की जरूरत नहीं।

जी हां, आपको सिर्फ लाल रंग के कपड़े पहनने होंगे। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है।

रिसर्च के मुताबिक, यदि आप किसी महिला को अपनी ओर आ‍कर्षित करना चाहते हैं या फिर आप उनके दिल में अपनी जगह बनाना चाहते हैं तो आपको लाल रंग से प्‍यार करना होगा।

रिसर्च में इस बात की भी पुष्टि हुई कि महिलाओं को पुरूषों की वो तस्‍वीर अपनी ओर ज्‍यादा आकर्षित करती है जो लाल रंग के फ्रेम में होती है।

इस रिसर्च का खुलासा ब्रिटेन के समाचार पत्र ‘टेलीग्राफ’ में हुआ है। ये रिसर्च अमेरिका के रोशेस्टर विश्वविद्यालय और जर्मनी के म्यूनिख विश्वविद्यालय के शोधकर्ता एंड्रयू इलियट ने की थी।

ये रिसर्च 25 पुरुषों और 32 महिलाओं पर किया गया था। इस रिसर्च में दो तस्वीरों का इस्‍तेमाल किया गया था जिसमें एक लाल बैकग्राउंड और दूसरी सफेद बैकग्राउंड की थी।

इन दोनों तस्‍वीरों को सभी को दिखाया गया और इन तस्वीरों के प्रति आकर्षण को लेकर तीन सवाल किए गए।

अधिकतर महिलाओं ने लाल फ्रेम से सजी तस्‍वीर को पसंद किया। जबकि पुरूषों के साथ ऐसा कुछ नहीं था।

इसी रिसर्च में एक दूसरा प्रयोग किया गया जिसमें पुरूषों को लाल और हरे रंग के कपड़े पहनाए गए। महिलाओं को लाल कपड़े पहने पुरूषों ने अधिक आकर्षित किया।

अब यदि आप भी किसी महिला को आकर्षित करने की सोच रहे हैं तो लाल कपड़े पहनना ना भूलें, क्‍योंकि किसी भी गुंजाइश को छोड़ना ठीक नहीं।

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!