सपने तो हर किसी को आते हैं लेकिन क्या आप जागती आंखों से सपने देखते हैं? अगर हां तो आपको ये भी जानना जरूरी है कि ऐसी सेक्स फैंटेसी के कुछ नियम भी होते हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं सपने देखने के नियमों के बारे में। लेकिन हम हर सपने की बात नहीं कर रहे बल्कि उन सेक्स संबंधी उन सपनों की बात कर रहे हैं जो कि जागती आखों से देखें जाते हैं।
इन सेक्स फैंटेसीज के दौरान आपको कुछ रूल्स हमेशा याद रखने चाहिए जिससे आप तनावग्रस्त ना हो।
दरअसल, सपनों की कोई सीमा नहीं होती लेकिन यदि आप अपने सेक्सी ड्रीम्स की कुछ सीमाएं तय करेंगे तो आप सेक्सी ड्रीम्स को भी एन्जॉय कर पाएंगे।
आइए जानें सेक्स ड्रीम्स के दौरान फॉलो करने वाले नियम कौन से है।
1.
नो सुपरस्टार्स
आमतौर पर लोग अपने सुपरस्टार्स के साथ सेक्स ड्रीम्स देखते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि सुपरस्टॉर्स हॉट और सेक्सी होते हैं लेकिन आपको अपने सेक्स ड्रीम्स में रियल मैन को देखना चाहिए।
यदि आप रियल मैन की कल्पना करेंगे तो संभव है कि कभी आपकी मुलाकात अपने ड्रीम मैन या ड्रीम गर्ल से हो जाए।
2.
नो एक्स ब्वॉयफ्रेंड
आपका अपने पार्टनर से ब्रेकअप हो चुका है, आप सिंगल हैं और मिंगल होने जा रहे हैं।
बावजूद इसके आपको एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ सेक्सी ड्रीम्स आते हैं तो आप इसे एवॉइड करें और एक्स ब्वॉयफ्रेंड की सभी यादों को भूला दें।
3.
नो बॉस
पॉवर हर किसी को आकर्षित करती है। ऐसे में यदि आपका बॉस यंग है तो सेक्सी ड्रीम्स आने की संभावना बढ़ जाती है।
लेकिन आपको ध्यान रखना है कि ना तो आप बॉस की ओर आकर्षित होंगे और ना ही उन्हें अपने ख्वाबों में देखेंगे।
4.
नो रिलेटिव
आप सेक्सी ड्रीम्स देखना पसंद करते हैं, आपको इमेजिनेशन करना पसंद है। लेकिन इसके बावजूद आप इस बात का खास ध्यान रखें कि आप सेक्सी ड्रीम्स में अपने दूर-दूर तक के किसी सगे-संबंधी को नहीं देखेंगे।
5.
नो प्रेग्नेंसी
अकसर लोग सेक्स ड्रीम्स के दौरान भी अपने डर को भूल नहीं पाते।
ऐसे में यदि आपको सेक्सी ड्रीम्स आएं तो प्रेग्नेंसी जैसी किसी टेंशन के बारे में ना सोचें बल्कि अपने सेक्स ड्रीम को एन्जॉय करें।
6.
नो सेक्सुअल प्रॉब्लम्स
लोगों के मन में सेक्स को लेकर कई मिथ रहते हैं जिससे उनके मन में सेक्स को लेकर डर भी पनपने लगता है।
ऐसे में लोगों के सेक्स ड्रीम्स में भी ये डर कायम रहता है। लेकिन आपको चाहिए कि आप किसी भी तरह की सेक्सुअल प्रॉब्लम्स या फिर कंडोम के फटने से लेकर सेक्सुअल डिसीज जैसी किसी चीज के बारे में ना सोचें।
7.
अधूरेपन से बचें
सेक्स ड्रीम्स के दौरान ये जरूरी है कि आप उस सपने को एन्जॉय करें।
सेक्स ड्रीम को आप बीच में ना छोड़े। उसे तब तक देखें जब तक आप संतुष्ट ना हो जाएं।
अब अगर आप सेक्स ड्रीम्स देखें तो उसे बुरा ना समझें, ना ही बुरी चीजों का ख्याल दिमाग में लाएं। बल्कि जिसे आप चाहते हैं उसके साथ अपने ड्रीम्स को एन्जॉय करें।




0 comments:
Post a Comment