इंडिया में सेक्स की उम्र 16 हो या 18 इस मुद्दे पर जोरदार बहस छिड़ चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं विदेशों में 16 साल की उम्र तक युवा तीन पार्टनर्स के साथ सेक्स कर चुके होते हैं।
जी हां, हाल ही में इंग्लैंड में एक सर्वें करवाया गया जिसमें इस बात की पुष्टि हुई है, कि युवा कम उम्र में ही कई लोगों के साथ सेक्स कर चुके होते हैं।
इस सर्वें में अलग-अलग उम्र के युवाओं को शामिल किया गया जिन्होंने इस बात को स्वीकार किया की 16 की उम्र तक आते-आते वे दो या तीन पार्टनर्स के साथ सेक्स कर चुके थे।
इंग्लैंड में करवाए गए इस सर्वें में कई आश्चर्यजनक खुलासे हुए। इस सर्वें में 10% ऐसे युवा भी शामिल थे, जिन्हें उन पार्टनर्स का नाम भी नहीं मालूम था जिसके साथ वे एक बार सेक्स कर चुके हैं।
वहीं 16 से 22 साल तक के युवाओं में 60% ऐसे युवा भी थे जिन्होंने सेक्स के दौरान कोई भी कंट्रासेप्शन यूज नहीं किया।
इन युवाओं में से हर तीन में से दो का ये कहना था कि कंट्रासेप्शन को यूज करने के बजाय उनका फोकस सेक्स के एन्जॉयमेंट पर था।
वहीं तीन में से एक ने इस बात को स्वीकार किया कि सेक्स से पहले उन्होंने कंडोम का इस्तेमाल किया था।
मिड डे डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, ये सर्वें इंग्लैंड में किशोरियों में समय से पहले होने वाली प्रेग्नेंसी में इजाफे को जानने के लिए किया गया था।
मालूम हो, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा किशोरियों में प्रेग्नेंसी का स्तर बढ़ रहा है। इस पर सरकार ठोस कदम उठाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
ये सर्वें 1200 लोगों पर हाई-स्ट्रीट स्टोर सुपरड्रग ने करवाया था।
सर्वें में 22 साल तक की उम्र में 12 फीसदी ऐसे युवा भी शामिल थे जिन्होंने कई पार्टनर्स के साथ एक से अधिक बार सेक्स किया था।
इस सर्वें से ये बात सामने आती है कि युवाओं में समय से पहले और कई पार्टनर्स के साथ सेक्स करने से प्रेग्नेंसी और सेक्स संबंधी प्रॉब्लम्स बढ़ रही हैं।


0 comments:
Post a Comment