मुंबई। बिग बॉस 6 की प्रतिभागी करिश्मा कोटक भले ही शो की विजेता ना बनीं हों लेकिन बिग बॉस का घर उनके लिए काफी लकी साबित हुआ है। खबर है कि उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के साथ 'राधे' फिल्म साइन की है, जिसका निर्देशन सल्लू मियां के भाई सोहेल खान करेंगे। हालांकि करिश्मा ने इस खबर पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इन्कार कर दिया है।
दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक करिश्मा ने 2007 में चिरंजीवी के साथ फिल्म शंकर दादा जिंदाबाद से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई का रीमेक थी। उनकी अंतिम फिल्म 2010 में आई ग्लैमर थी। इसके अलावा वह कई टेलीविजन शो जैसे द करिश्मा शो, स्पा डायरीज और इट्स इन भी होस्ट कर चुकी हैं।


0 comments:
Post a Comment