Searching...
Friday, 18 January 2013

फिट हैं धोनी, होम ग्राउंड पर उतरने को तैयार

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में एमएस धोनी के खेलने पर संशय की मीडिया में आई खबरों का टीम मैनेजमेंट में खंडन कर दिया है। टीम मैनेजमेंट के मुताबिक अभ्यास सत्र के दौरान धोनी के दाएं हाथ के अंगूठे में लगी चोट मामूली है। वह अपने होम ग्राउंड पर होने वाले वनडे मैच के लिए पूरी तरह फिट हैं।

भारतीय टीम के मैनेजर (लॉजी‌स्टिक) सतीश ने कहा कि अभ्यास के दौरान गेंदबाजी कोच जोई डेविस की गेंद धोनी के दाएं हाथ के अंगूठे में लग गई थी। अंगूठे के एक्सरे रिपोर्ट से साबित हो गया है कि चोट गंभीर नहीं है। उन्होंने मीडिया में आई खबरों का खंडन करते हुए कहा कि धोनी को लगी चोट से चिंता की कोई बात नहीं है। वे तीसरे वनडे के लिए पूरी तरह फिट हैं।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज का तीसरा मैच कप्‍तान एमएस धोनी के होमग्राउंड रांची में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। साथ ही धोनी खुद भी अपने होमग्राउंड पर अपनी कप्‍तानी में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

धोनी ने कहा, 'तीसरा वनडे मेरे होम ग्राउंड रांची में होगा जो मेरे लिए काफी विशेष होगा।' ‌सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में धोनी जहां अपने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज कर घरेलू दर्शकों को शानदार तोहफा देना चाहेंगे वहीं इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी की पूरी कोशिश करेगा।

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!