Searching...
Wednesday, 9 January 2013

10 पैसे/KM तक बढ़ाए गए रेल के किराए, 21 जनवरी से लागू

नई दिल्ली।। महंगाई की मार को और तेज करते हुए सरकार ने रेल किराया बढ़ा दिया है। एसी-3 और एसी चेयर का किराया 10 पैसे/किलोमीटर बढ़ाया गया है। स्लीपर का किराया 6 पैसे/किलोमीटर बढ़ाया गया है। सेकंड क्लास मेल एक्सप्रेस का किराया 4 पैसे/किलोमीटर बढ़ाया गया है। सेकंड क्लास के लिए 3 पैसे/किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है। सेकंड क्लास (उपनगरीय) का किराया 2 पैसे/प्रति किराया बढ़ाया गया है। बढ़े हुए किराए 21 जनवरी से लागू होंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने किराया बढ़ाने के पीछे तर्क दिया कि रेलवे का खर्चा बढ़ा, लेकिन किराया अब तक नहीं बढ़ाया गया था। रेल मंत्री ने यह भी साफ किया कि रेल बजट में किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। रेल मंत्री ने यह भी बताया कि सभी किराए 5 रुपए के गुणांक में ही बढ़ेंगे।

सरकार ने रेल किराया बजट से पहले ही बढ़ा दिया है। रेल मंत्री का मानना है कि लोग बेहतर और आधुनिक सुविधाओं के लिए ज्यादा पैसे देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इससे पहले कहा था, 'पिछले 2 महीनों से मैं जहां भी जा रहा हूं, वहां लोग मुझसे कह रहे हैं कि वे ज्यादा पैसे देने के लिए तैयार हैं। हमें उन्हें बेहतर सुविधाएं देनी होंगी'

रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने पदभार ग्रहण करते वक्त ही साफ कर दिया था कि रेल किराया बढ़ाने की जरूरत है।

पिछले रेल बजट में किराए बढ़ाने की वजह से तृणमूल कांग्रेस के रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को ममता बनर्जी ने हटा दिया था। इसके बाद एसी-2 और एसी-3 को छोड़कर बाकी किरायों को सरकार ने रोलबैक किया था। 

जानें, कितनी कटेगी आपकी जेब?
दिल्ली से मुंबई
पहले

स्लीपर : 418 रुपये
एसी-3 : 1162 रुपये
एसी-2 : 1810 रुपये
एसी-1 : 3120 रुपये
बढ़े हुए किराए
स्लीपर : 501 रुपये
एसी-3 : 1300 रुपये
एसी-2 : 1948 रुपये
एसी-1 : 3161 रुपये

दिल्ली से पटना
पहले

स्लीपर : 355 रुपये
एसी-3 : 999 रुपये
एसी-2 : 1490 रुपये
एसी-1 : 2555 रुपये

बढ़े हुए किराए
स्लीपर : 415 रुपये
एसी-3 : 1099 रुपये
एसी-2 : 1590
एसी-1 : 2585 रुपये

दिल्ली से लखनऊ
पहले

स्लीपर : 232 रुपए
एसी-3 : 612 रुपए
एसी-2 : 910 रुपए
एसी-1 : 1560 रुपये

बढ़े हुए किराए
स्लीपर : 262 रुपए
एसी-3 : 661 रुपए
एसी-2 : 959 रुपए
एसी-1 : 1575 रुपये

दिल्ली से कोलकाता
पहले

स्लीपर : 438 रुपये
एसी-3 : 1219 रुपये
एसी-2 : 1905 रुपये
एसी-1 : 3295 रुपये

बढ़े हुए किराए
स्लीपर : 529 रुपये
एसी-3 : 1371 रुपये
एसी-2 : 2057 रुपये
एसी-1 : 3340 रुपये

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!