Searching...
Thursday, 8 January 2015

घर वालों से हुआ नाराज, कूद गया ट्रेन के आगे, कटकर अलग हुए दोनों पैर










 श्रीमाधोपुर, सीकर। राजस्थान के श्रीमाधोपुर में रेलवे फाटक के नजदीक एक युवक मालगाड़ी के सामने कूद गया। हादसे के बाद मालगाड़ी के गार्ड ने जीआरपी में सूचना देकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। श्रीमाधोपुर के सहायक स्टेशन मास्टर अर्जुनसिंह ने बताया कि हादसे में थोई के ढाणी बागोरी वाली निवासी 30 वर्षीय बहादुरसिंह पुत्र मांगू राम के दोनों पैर कट गए थे। उसे प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रैफर कर दिया था, जहां उसकी मौत हो गई।
Source: http://goo.gl/bNz67x

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!