Searching...
Friday, 16 January 2015

हाफिज सईद के निशाने पर ओबामा की आगरा यात्रा

भारत के मोस्ट वांटेड जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद की निगाहें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा पर टिकी हुई हैं। यूएस सुरक्षाए एजेंसियों ने अलर्ट करते हुए चेतावनी जारी की है कि हाफिज सईद ओबामा की आगरा यात्रा के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे को निशाना बना सकता है।

बता दें कि 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर आ रहे बराक ओबामा 27 जनवरी को ताज भ्रमण के लिए आगरा पहुंच सकते हैं। ऐसे में उनके दौरे को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेसियों के साथ अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां भी निगाहें जमाए हुए हैं।

इसी कड़ी में अमेरिकी एजेंसियों को इस बात के इनपुट मिले हैं कि जमात उद दावा प्रमुख हाफिज ओबामा की भारत यात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने के लिए कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।

बताया जा रहा है ‌कि हाफिज सईद की कोशिश जम्‍मू कश्मीर में भी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते वह घाटी में अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं हो पा रहा है।

दो दिन पहले सेना प्रमुख ने भी इस बात की सूचना दी थी कि सीमा पार 200 के करीब आतंकी घुसपैठ की फिराक में बैठे हैं। ऐसे में अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए अब सईद की मंशा अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा को निशाना बनाने की है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार हाफिज सईद यमुना एक्सप्रेसवे को निशाना बनाने का प्रयास कर सकता है जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति की आगरा यात्रा के दौरान माहौल को अस्थिर किया जा सके।

ऐसे में सुरक्षा एजेसियों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर चौकसी अति‌रिक्त कड़ी कर दी है। वहीं अमेरिकी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्‍था का ज्यादा जिम्मा अमेरिकी एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

दूसरी ओर इस बात की भी सूचना आ रही है कि ओबामा की यात्रा के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेसवे को कुछ समय के लिए एहतियातन बंद रखा जा सकता है।
Source: http://goo.gl/l6amNz

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!