Searching...
Friday, 2 January 2015

पोरबंदर के करीब दिखी संदिग्ध पाकिस्तानी बोट, पीछा करने पर किया धमाका






 अरब सागर में भारत-पाक समुद्री सीमा के पास 31 दिसंबर की रात विस्फोटकों से भरी एक संदिग्ध बोट में धमाका हुआ था. यह घटना पोरबंदर से करीब 365 किलोमीटर की दूरी पर हुई थी. इसकी गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंडियन कोर्स्ट गार्ड ने करीब एक घंटा बोट का पीछा किया था, लेकिन पकड़े जाने के डर से बोट पर सवार लोगों ने आग लगा दी, जिसके बाद उसमें जोरदार धमाका हुआ.
अभी तक मिले सारे सबूत पाकिस्तान की ओर से इशारा कर रहे हैं. यहां बड़ा सवाल यह है कि कहीं नए साल के मौके पर मुंबई जैसा हमला करने की तैयारी तो नहीं थी? मुंबई हमले के वक्त भी आतंकी बोट से ही भारतीय सीमा में घुसे थे? गौर करने वाली बात यह भी है कि खुफिया एजेंसियों ने पहले ही सूचना दे दी थी कि कराची के केटी बंदरगाह से एक बोट भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करेगी. इसी इंटेलीजेंस इनपुट के कारण इंडियन कोस्ट गार्ड इस बोट को भारत में घुसने से रोकने में कामयाब भी रहे.

कोस्ट गार्ड हेडक्वार्टर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बोट में चार लोग सवार थे. इस बोट का इंडियन कोस्ट गार्ड ने 31 दिसंबर की आधी रात को करीब एक घंटे तक पीछा किया था. कोस्ट गार्ड की ओर से चेतावनी दिए जाने के बाद भी बोट रुकी नहीं, उसकी स्पीड और बढ़ती ही गई. कोस्ट गार्ड जब बोट की पीछा कर रहे थे, तब वह पाकिस्तान की ओर भाग रही थी.

महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस वक्त बोट को इंटरसेप्ट किया गया था, उस वक्त वह भारतीय सीमा में तेजी से आ रही थी, लेकिन कोर्स्ट गार्ड को देखते ही उसका रुख मोड़ दिया गया था. इसके बाद भी इंडियन कोस्ट गार्ड ने बोट पर पांच बार फायरिंग की और कुछ देर बाद ही बोट रुक गई. बोट रुकी तो कोर्स्ट गार्ड्स ने उस पर चार लोगों को देखा, लेकिन वे जल्द ही डेक कंम्पार्टमेंट में छिप गए और कुछ वहां आग लगा दी, जिसके कुछ देर बाद जोरदार धमाका हुआ. अंधेरे और खराब मौसम के कारण बोट पर मौजूद लोगों को न तो बचाया जा सका और न ही बरामद किया जा सका.
Source: http://goo.gl/KOR7If

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!