20 साल की एक महिला ने अपने प्रेमी पर अंतरंग पलों का वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है। युवती ने उसके साथ अपने प्रेम संबंध तोड़ लिए थे जिसके बाद वह इस हरकत पर उतर आया।
महिला ने बताया कि आरोपी एक अपराधी है इसका पता चलने के बाद उसने उससे अलग होने का फैसला किया था। आरोपी उसे बार-बार ब्लैकमेल करने लगक और एक दिन उसने वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया। इससे परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आसिफ अनवर (25) के तौर पर हुई है। वह युवती के साथ अंतरंग पलों का वीडियो साथ लेकर घूम रहा था।
मामला सूरत का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी और पीड़िता से पैसे भी ऐंठ लिए। इस मामले में पुलिस उस युवक को भी तलाश रही है जो पुलिस के पहुंचते ही घर से फरार हो गया था।
जांच में पता चला कि युवती और आरोपी दोनों पड़ोस में रहते थे। दो साल पहले उनके बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। दोलों के बीच शारीरिक संबंद बने। होटल के कमरे में सेक्स के दौरान आरोपी ने अंगरंग पलों का वीडियो भी बना लिया।
हालांकि तब आरोपी ने इसे डिलीट करने की बात कही थी लेकिन बाद में वह वादे से मुकर गया। कुछ दिन बाद युवती को पता चला कि आरोपी एक अपराधी है तो उसने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी।
इसके बाद आरोपी ने युवती से रिश्ता जारी रखने के लिए कहा लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी।
उसने पीड़िता से 50 हजार रुपए भी मांगे, लेकिन जब उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने पीड़िता के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसमें वीडियो डाल दिया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने वाट्सऐप के जरिए भी वीडियो के फैलाया। इस बात का पता चलने पर पीड़िता हैरान रह गई। उसने पुलिस के पास जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
Source: http://goo.gl/vlZkJ0


0 comments:
Post a Comment