पाकिस्तान के पेशावर में एक आर्मी स्कूल में मंगलवार दोपहर आतंकी हमला हुआ है. बताया जाता है कि करीब आधा दर्जन आतंकी सिक्योरिटी फोर्स की वर्दी में स्कूल में घुस गए हैं. खबरों के मुताबिक फायरिंग में पांच बच्चों समेत करीब 25 लोग घायल हो गए हैं. जबकि तीन बच्चों और एक शिक्षक की मौत हो गई है. 500 बच्चों को बंधक बना लिया गया है.
स्कूल में आतंकी हमला, पल-पल की खबर-
12:55 PM- पेशावर के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित
12:59 PM- लेडी रीडिंग अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज
01:02 PM- घायलों की संख्या बढ़कर 30 हुई
01:03 PM- नवाज शरीफ ने घटना की निंदा की
01:04 PM- आतंकी हमले में चार बच्चों की मौत, चारों की उम्र 9-14 साल के बीच
01:07 PM- स्कूल में घुसने से पहले आतंकियों ने बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगाई
01:10 PM- स्कूल में 9वीं और 10वीं का फंक्शन चल रहा था
01:12 PM- इमरान खान ने घटना की निंदा की
01:12 PM- स्कूल के बाहर आगजनी होते ही शिक्षकों ने बच्चों से सिर झुकाकर बैठ जाने की हिदायत दी
01:12 PM- स्कूल से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है
01:13 PM- लेडी रीडिंग अस्पताल ने तीन बच्चों के मौत की खबर की पुष्टि की है
01:13 PM- लेडी रीडिंग अस्पताल ने बताया कि छह बच्चों की हालत चिंताजनक है
01:14 PM- तहरीक-ए-तालिबान ने हमले को ऑपरेशन जर्ब-ए-अज्ब और ऑपरेशन खैबर-1 का बदला बताया
01:17 PM- हमले में एक सिपाही की भी मौत
जानकारी के मुताबिक, यह स्कूल पेशावर के बिहारी कॉलोनी के निकट वारसाक रोड पर स्थित है. पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' का कहना है कि स्कूल में 500 बच्चे मौजूद हैं, जिन्हें बंधक बना लिया गया है. यही नहीं, आतंकियों को बड़े बच्चों को मारने का भी हुक्म है. आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने घटना की जिम्मेदारी ली है. बताया जाता है कि आतंकियों की फायरिंग में 5 बच्चों समेत करीब 7 लोग घायल हो गए हैं, जबकि 15 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है| और भी... http://aajtak.intoday.in/story/peshawar-school-attack-terrorist-seige-army-school-500-student-hostage---1-791749.html

0 comments:
Post a Comment