Searching...
Wednesday, 24 December 2014

घूमने निकली छात्रा से 'पुलिसवाले' ने किया रेप

प्रेमी के साथ घूमने निकली एक युवती से पुलिसवाला बनकर एक व्यक्ति ने रेप किया। पीड़ित लड़की ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

मामला चेन्नई का है। 19 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अपने प्रेमी के साथ घूमने निकली थी। सनराइज अवेन्यू ऑफ ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) में घूमने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए उनके आई-कार्ड छीन लिए।

खाकी पैंट पहने हुए आरोपी व्यक्ति ने युवती से कहा कि उसे पूछताछ के लिए उसके साथ बाइक पर थाने चलना होगा। जबकि उसने उसके प्रेमी को खुद वहां पहुंचने के लिए कहा।

इसके बाद युवक रिक्‍शे से थाने पहुंचा और डर के मारे गेट के बाहर ही खड़ा रहा। जब काफी देर तक युवती बाहर नहीं आई तो उसने फोन करके उससे जानना चाहा। पहली बार लड़की ने बताया कि उससे पूछताछ चल रही है जबक‌ि दूसरी बार फोन नहीं उठा।
Source: http://goo.gl/Qd4u6x

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!