Searching...
Monday, 15 December 2014

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम को खतरा


सिडनी में घटी अप्रत्यशित घटना के बाद आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा बीसीसीआई भी मामले पर नजदीकी से निगाहें बनाए हुए हैं।

बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने पीटीआई को बताया कि बोर्ड आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में दूसरे टेस्ट की तैयारियों में लगी भारतीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह चौकन्ना है।

इस संबंध में क्रिकेट आस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क रखा जा रहा है। पटेल ने बताया कि हमने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से भारतीय खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल बढ़ाने का अनुरोध किया है।Read More...http://goo.gl/hUjkuo


0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!