Searching...
Friday, 19 December 2014

हवाई हमले में मारा गया पेशावर वारदात का मास्टरमाइंड फजलुल्लाह!






पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का प्रमुख और 'पेशावर हमले' का मास्टरमाइंड मौलाना फजलुल्लाह को हवाई हमले में मार दिया गया है. हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
लेकिन पाकिस्तानी अखबार 'द नेशन' की रिपोर्ट के मुताबिक फजलुल्लाह के मारे जाने की खबर पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखी गई है.
'द नेशन' के मुताबिक तालिबान कमांडर फजलुल्लाह को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरफोर्स के हमले में मार गिराया गया है. बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में अफगानिस्तान की सेना की भी मदद ली गई.

इंटेलिजेंस की खबर के मुताबिक मौलाना फजलुल्लाह ही वो शख्स है जिसने पेशावर आर्मी स्कूल में हमले की साजिश रची थी. इस भीषण नरसंहार में 132 बच्चों समेत 145 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है. इस हमले के बाद पाकिस्तान सरकार ने तालिबान के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है...Source...http://goo.gl/m35gmL


0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!