Searching...
Sunday, 21 December 2014

न्यूड घूमने पर मॉडल से पूछताछ की तैयारी में पुलिस







 मॉडल गाबी ग्रेको मेलबर्न की सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) में पूरी तरह से न्यूड होकर घूमीं. उनके यहां न्यूड होकर घूमने-फिरने का वीडियो भी वायरल हो चुका है. लेकिन अब गाबी की मुसीबत बढ़ने वाली है. पुलिस उनसे पूछताछ करने की तैयारी कर चुकी है.

 विक्टोरिया पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को डेली मेल ऑस्ट्रेलिया को बताया कि उन्हें गाबी की उस हरकत के बारे में जानकारी है. उन्होंने कहा, हम जांच कर रहे हैं कि क्या उन पर जान-बूझकर अश्लील व्यवहार करने का मामला बनता है या नहीं.

25 साल की ग्रेको को मेलबर्न की सड़कों पर न्यूड होकर घूमते हुए सड़क पर चलते हुए लोगों और बच्चों ने देखा. गौरतलब है कि उन्होंने बदन पर कुछ भी नहीं पहना हुआ था, जबकि उनके सिर पर हरे रंग की विग थी और पैरों में सैंडल पहनी हुई थी.

ग्रेको की इस हरकत का वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई न्यूज चैनलों ने इस खबर को दिखाया. उन्होंने एक न्यूज चैनल पर बताया कि उनका मकसद पुलिस को परेशान करना नहीं था. गौरतलब है कि ग्रेको 71 साल के बिजनेसमैन ज्योफ्री एडलस्टन की मंगेतर हैं. उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए फैशन है, कला है. दूसरे लोगों के लिए भले ही मैं न्यूड थी, लेकिन मुझे मेरे शरीर से कोई शर्म नहीं है बल्कि मुझमें आत्मविश्वास है.’Source....http://goo.gl/1Hl8ER





0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!